मिशन रिपीट के लिए पार्टी के कंधे से कंधा मिला कर खड़ा रहेगा युवा मोर्चा: अमित ठाकुर

Edited By prashant sharma, Updated: 16 Mar, 2021 01:50 PM

youth front will stand shoulder to shoulder for mission repeat amit thakur

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश में भाजपा की सरकार को रिपीट करने के लिए कमर कस ली है। इसी अभियान के तहत है मंगलवार को जिला मुख्यालय के जिला परिषद हॉल में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर ने जिला के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते...

ऊना (अमित शर्मा) : भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश में भाजपा की सरकार को रिपीट करने के लिए कमर कस ली है। इसी अभियान के तहत है मंगलवार को जिला मुख्यालय के जिला परिषद हॉल में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर ने जिला के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए पार्टी गतिविधियों का फीडबैक लिया। इस दौरान अमित ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के साथ में पार्टी की आगामी कार्य योजनाओं का खुलासा भी किया। उन्होंने बताया कि एक बूथ 20 यूथ के अभियान को प्रदेश भर में मुकम्मल कर लिया गया है। जबकि आगामी 16 अप्रैल से इसका डिजिटलाइजेशन शुरू कर दिया जाएगा। 

प्रदेश में वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी गर्माहट तेज होने लगी है। भारतीय जनता पार्टी के युवा विंग भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष अमित ठाकुर ने इसी अभियान के मद्देनजर मंगलवार को जिला परिषद हाल में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जहां एक और पार्टी गतिविधियों का फीडबैक लिया, वहीं दूसरी और पार्टी द्वारा निर्धारित आगामी कार्य योजना का भी खुलासा किया। इस मौके पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 काल के दौरान पहली बार जिला केे दौरे पर आए हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा हमेशा से ही भारतीय जनता पार्टी के अग्रिम मोर्चा के रूप में काम करता रहा है और भविष्य में भी जैसी भूमिका पार्टी में रहेगी युवा मोर्चा उसे हर फ्रंट पर रहकर निभाएगा और पार्टी के लिए हर लड़ाई लड़ेगा।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में मिशन रिपीट को सफल बनाने के लिए युवा मोर्चा एड़ी चोटी का जोर लगाकर काम करेगा, जो योजना मिशन रिपीट के लिए बनाई गई है। उस पर युवा मोर्चा पूरी लगन के साथ काम करते हुए इस लक्ष्य की प्राप्ति करेगा और मिशन रिपीट के लक्ष्य को पूरा करके ही युवा मोर्चा का हर कार्यकर्ता दम लेगा। उन्होंने कहा कि एक बूथ 20 यूथ का लक्ष्य हिमाचल प्रदेश के पार्टी की दृष्टि से बनाए गए 17 जिलों, 74 मंडलों और 2069 ग्राम केंद्रों में पूरा कर लिया गया है। 16 अप्रैल से इसके डिजिटलाइजेशन का अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 7092 बूथों पर इस अभियान को मुकम्मल करके पार्टी को मजबूत किया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!