Edited By Vijay, Updated: 28 Apr, 2019 05:03 PM
पांवटा साहिब के सतौन में गिरी नदी में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान दिनेश कुमार (20) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार उक्त युवक अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। इस दौरान वह दोस्तों की आंखों के सामने नदी में डूब...
पांवटा साहिब (प्रेम वर्मा): पांवटा साहिब के सतौन में गिरी नदी में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान दिनेश कुमार (20) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार उक्त युवक अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। इस दौरान वह दोस्तों की आंखों के सामने नदी में डूब गया। उक्त युवक को गांव वालों की मदद से उसे नदी से बाहर निकाल कर सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया, जहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
तेल की कमी कारण नहीं मिली एम्बुलैंस की सेवा
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने जब युवक को नदी से निकाल कर 108 को फोन किया तो जवाब मिला कि वाहन में तेल की कमी के कारण सेवाए नहीं दे सकते, जिस पर उन्होंने तुरंत अपना वाहन कर युवक को अस्पताल पहुंचाया। वहीं सिविल अस्पताल के डॉक्टर सुधी का कहना है कि नदी में डूबे एक युवक को अस्पताल लाया गया था, जिसकी यहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी पूरी कार्रवाई में जुट गई है।