महंगाई के खिलाफ अब मोदी सरकार को घेरेगी युवा कांग्रेस, इन 4 जिलों में होंगे धरने-प्रदर्शन

Edited By Vijay, Updated: 11 Sep, 2018 09:42 PM

youth congress will now siege modi government against inflation

भारत बंद के बाद अब युवा कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ बढ़ती महंगाई को लेकर मोर्चा खोलेगी। इसी कड़ी में प्रदेश युवा कांग्रेस 17 से 20 सितम्बर तक 4 जिलों में धरना-प्रदर्शन कर अपनीआवाज बुलंद करेगी।

शिमला (राक्टा): भारत बंद के बाद अब युवा कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ बढ़ती महंगाई को लेकर मोर्चा खोलेगी। इसी कड़ी में प्रदेश युवा कांग्रेस 17 से 20 सितम्बर तक 4 जिलों में धरना-प्रदर्शन कर अपनीआवाज बुलंद करेगी। युवा कांग्रेस महंगाई के खिलाफ  जिला स्तर पर जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर जनता कोजागरूक करेगी। युवा कांग्रेस 17 सितम्बर को चम्बा जिला, 18 को कांगड़ा, 19 को हमीरपुर और 20 सितम्बर को मंडी जिला में कार्यक्रम का आयोजन कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मनीष ठाकुर ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें।

केंद्रीय एक्साइज ड्यूटी में 12 बार की गई वृद्धि
मनीष ठाकुर ने संपर्क करने पर कहा है कि केंद्र सरकार ने 4 साल के कार्यकाल में पैट्रोल-डीजल पर टैक्स लगाकर 11 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का मुनाफा कमाया है। यू.पी.ए. और एन.डी.ए. सरकार की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि 16 मई, 2014 में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 107.09 डॉलर प्रति बैरल थी जबकि आज कच्चे तेल की कीमत 73 डॉलर प्रति बैरल है जोकि यू.पी.ए. सरकार के समय से लगभग 40 प्रतिशत कम है फिर भी मोदी सरकार में पैट्रोल-डीजल की कीमत सबसे ऊंचे पायदान पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि देश में पैट्रो पदार्थों की कीमतें आसमान छू रही हैं। भाजपा सरकार के केंद्र में सत्तासीन होने के बाद केंद्रीय एक्साइज ड्यूटी में 12 बार वृद्धि की गई। दैनिक जरूरत की वस्तुओं के बढ़ते हुए मूल्यों ने सभी भारतीयों का बजट बिगाड़ दिया है।

सरकार को हो गया ताकत का एहसास
उन्होंने भारत बंद के कार्यक्रम को सफल करार दिया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह सभी कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया, उससे सरकार को कांग्रेस की ताकत का एहसास हो गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!