सत्ती के बयान पर कुल्लू में आगबबूला हुई युवा कांग्रेस, फूंका पुतला (Video)

Edited By Ekta, Updated: 20 Sep, 2019 03:46 PM

कुल्लू के ढालपुर चौक में युवा कांग्रेस ने जिला मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती का पुतला जलाया। सतपाल सत्ती ने जिस तरह से कांग्रेस को देशद्रोही और नशे के सरंक्षण में जिमेवार बताया है, उसके खिलाफ आज युवा कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन करते...

कुल्लू (मनमिंदर): कुल्लू के ढालपुर चौक में युवा कांग्रेस ने जिला मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती का पुतला जलाया। सतपाल सत्ती ने जिस तरह से कांग्रेस को देशद्रोही और नशे के सरंक्षण में जिमेवार बताया है, उसके खिलाफ आज युवा कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका। सत्ती को चेतावनी दी कि भविष्य में कांग्रेस और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अभद्र टिपणियां करना बंद करें, अन्यथा युवा कांग्रेस सत्ती का मुंह काला करके उनको जूते की माला पहनाने में देरी नहीं करेगी। युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सत्ती ने इस तरह का बयान पहली बार नहीं दिया है। इससे पहले भी कई बार वो इस तरह के घटिया बयान देते आए हैं। आज प्रदेश में भाजपा की सरकार है और नशा इनके राज में फल-फूल रहा है। 
PunjabKesari

आज भाजपा के लोग नशे के कारोबार में सरेआम पुलिस द्वारा पकड़े जा रहे है और कांग्रेस को व्यर्थ ही बदनाम किया जा रहा है। युवा कांग्रेस ने कहा कि सत्ती अपनी हार से बौखला कर इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। आज अगर सत्ती सरकार का मजा ले रहे हैं तो वो देन कांग्रेस द्वारा इस देश को दिया गया वो लोकतंत्र है जिसके लिए कांग्रेस नेताओं ने अपना बलिदान दिया है। युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि इस देश में अगर किसी ने आतंकवाद की नींव रखी है वो व्यक्ति नाथू राम गोडसे है जिसका समर्थन सत्ती जी की विचारधारा करती है। आज वो भाजपा के लोग कांग्रेस को देशभक्ति सिखा रहे है जिन्होंने आजादी के इतिहास में हमेशा ही अंग्रेजो की मुखबिरी की थी।
PunjabKesari

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर का कहना है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती कांग्रेस पार्टी पर इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। वह बिल्कुल भी सहनीय नहीं है इस तरह की बयानबाजी का युवा कांग्रेस विरोध करती हैं। साथ ही उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह अपनी बातों से बाज नहीं आए तो कांग्रेस और उग्र प्रदर्शन करें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!