युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष मुनीष ठाकुर ने संभाला पदभार

Edited By Punjab Kesari, Updated: 22 Feb, 2018 04:57 PM

youth congress executive chairman munish thakur takes charge

नवनियुक्त युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष मुनीष ठाकुर ने आज विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया है। कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पहुंचते ही युवाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। हिमाचल युवा कांग्रेस की कमान मिलने के बाद मुनीष ठाकुर काफी आक्रामक...

 

शिमला(राजीव): नवनियुक्त युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष मुनीष ठाकुर ने आज विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया है। कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पहुंचते ही युवाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। हिमाचल युवा कांग्रेस की कमान मिलने के बाद मुनीष ठाकुर काफी आक्रामक नज़र आए और उन्होंने युवा कांग्रेस में नया जोश एवं उत्साह भरने की बात कही साथ ही 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता में लाना मुख्य लक्ष्य रहेगा। इस दौरान मुनीष ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की जीत पक्की करना युवा कांग्रेस का मुख्य लक्ष्य रहेगा. अब युवा कांग्रेस दफ्तरों में बैठ कर काम नही करेगी बल्कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता लोगो के बीच कार्य करते नज़र आयेंगे। उन्होने चेतावनी दी की संगठन में कार्य न करने वालो को संगठन से बाहर का रास्ता दिखाया जायेगा. सिर्फ काम करने वालो को ही युवा कांग्रेस में रखा जाएगा। 

विक्रमादित्य सिंह ने अपने कार्यकाल में बढ़िया काम किया
दो दिन पहले पूर्व मुख्यमंन्त्री वीरभद्र सिंह को झूठा बताने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने सुर बादल लिए है। आज यू टर्न लेते हुए शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह के बतौर युवा कांग्रेस अध्यक्ष कार्यकाल की जमकर सराहना की है। आज जब युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मनीष ठाकुर अपना कार्यभार संभालने पहुंचे तो उस अवसर पर सुक्खू ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह ने अपने कार्यकाल में बढ़िया काम किया है। उन्होंने कहा कि मंडी में कांग्रेस का अधिवेशन होगा, जहां से आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी को तैयार किया जाएगा। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मंत्रियों, प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों को बुलाया जाएगा। गौरतलब है कि विक्रमादित्य सिंह 2013 से युवा कांग्रेस के अध्यक्ष थे और विधायक बनने के बाद अब उन्होंने  अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे दिया है . तत्पश्चात  हिमाचल  युवा कांग्रेस की बागडोर मनीष ठाकुर को सौंपी गई है। मनीष ठाकुर राष्टीय युवा कांग्रेस के महासचिव भी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!