शिमला में यूथ कांग्रेस ने घेरी विधानसभा, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की

Edited By Ekta, Updated: 26 Aug, 2019 03:56 PM

youth congress besieges assembly in shimla

प्रदेश युवा कांग्रेस ने सोमवार शिमला में विधानसभा का घेराव कर जयराम सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की। प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, कानून व्यवस्था की हालत बेहद खराब है। प्रदेश के युवाओं को रोजगार के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। सरकार नशे पर लगाम...

शिमला (योगराज): प्रदेश युवा कांग्रेस ने सोमवार शिमला में विधानसभा का घेराव कर जयराम सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की। प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, कानून व्यवस्था की हालत बेहद खराब है। प्रदेश के युवाओं को रोजगार के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। सरकार नशे पर लगाम नहीं लगा पा रही है। डेढ़ वर्ष के भाजपा सरकार के कार्यकाल में रेप की घटनाएं सबसे ज्यादा बढ़ गई है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार डेढ़ वर्ष से सोई हुई है जिसको जगाने के लिए युवा कांग्रेस ने विधानसभा का घेराव किया है। इस दौरान पुलिस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। 
PunjabKesari

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बेरिगेट्स को फांदकर पुलिस के जवानों के बीच के जाकर जयराम सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार धारा-118 में संशोधन करके प्रदेश को बेचने पर तुली हुई है। पर्यटन निगम के 14 होटलों को सरकार लीज पर देने जा रही है जिससे सरकार की मंशा साफ दिखाई दे रही है। विपक्ष के विधायकों पर झूठे केस बनाकर उन्हें प्रताड़ित करने का काम जयराम सरकार कर रही है जिसे युवा कांग्रेस किसी भी कीमत पर नहीं होने देगी।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!