राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर युवा कांग्रेस खफा, ASP को सौंपी शिकायत

Edited By Vijay, Updated: 09 Jul, 2019 11:32 PM

youth congress angry on abusive remarks against rahul gandhi

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ सुब्रह्मण्यम स्वामी द्वारा अभद्र टिप्पणी करने पर युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने शिकायत दर्ज करवाई है। मंगलवार को युवा कांग्रेस के कांगड़ा-चम्बा अध्यक्ष विजय इंद्र कर्ण की अगुवाई में युवा कांग्रेस...

धर्मशाला (ब्यूरो): कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ सुब्रह्मण्यम स्वामी द्वारा अभद्र टिप्पणी करने पर युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने शिकायत दर्ज करवाई है। मंगलवार को युवा कांग्रेस के कांगड़ा-चम्बा अध्यक्ष विजय इंद्र कर्ण की अगुवाई में युवा कांग्रेस पदाधिकारी एस.एस.पी. कांगड़ा को शिकायत पत्र देने पहुंचे। वहां पर एस.एस.पी. कांगड़ा की अनुपस्थिति में ए.एस.पी. कांगड़ा आकृति शर्मा को शिकायत पत्र सौंपकर मुकद्दमा दर्ज करवाने की मांग की है।

राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी से पार्टी के सम्मान को पहुंची ठेस

इसके बाद मीडिया से अनौपचारिक वार्ता में विजय इंद्र कर्ण ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी से कांग्रेस पार्टी के मान-सम्मान को देश-प्रदेश में ठेस पहुंची है। उधर, ए.एस.पी. आकृति शर्मा ने बताया कि शिकायत पत्र मिला है और इस पर बनती कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!