Edited By Vijay, Updated: 19 Apr, 2019 10:49 PM
नयनादेवी पुलिस ने शुक्रवार को मजारी में एक युवक से 9 किलो 300 ग्राम भुक्की पकड़ी है। जानकारी के अनुसार ए.एस.आई. अमरीक सिंह अपनी टीम के साथ मजारी क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान पुलिस को देखकर एक युवक घबरा गया तथा भागने लगा। पुलिस टीम ने कुछ ही दूरी...
नयनादेवी: नयनादेवी पुलिस ने शुक्रवार को मजारी में एक युवक से 9 किलो 300 ग्राम भुक्की पकड़ी है। जानकारी के अनुसार ए.एस.आई. अमरीक सिंह अपनी टीम के साथ मजारी क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान पुलिस को देखकर एक युवक घबरा गया तथा भागने लगा। पुलिस टीम ने कुछ ही दूरी पर युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास से यह भुक्की बरामद हुई।
आरोपी की पहचान आकाशदीप (19) पुत्र सुरेंद्र पाल निवासी पोरा नवांशहर के रूप में हुई है। पूछताछ में युवक ने पुलिस को बताया कि इस भुक्की को वह नवांशहर लेकर जा रहा था। डी.एस.पी. नयनादेवी अनिल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है तथा एन.डी. एंड पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।