Edited By Vijay, Updated: 05 Aug, 2018 05:33 PM
गगरेट पुलिस ने शनिवार शाम को एक युवक से 51.10 ग्राम चरस पकड़ी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। गगरेट के अतिरिक्त थाना प्रभारी अमरीक सिंह शनिवार शाम को गश्त पर थे।
गगरेट: गगरेट पुलिस ने शनिवार शाम को एक युवक से 51.10 ग्राम चरस पकड़ी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। गगरेट के अतिरिक्त थाना प्रभारी अमरीक सिंह शनिवार शाम को गश्त पर थे। पुराना अम्ब रोड पर गश्त के दौरान एक युवक पुलिस को स्वां की तरफ से आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर युवक घबरा गया। पुलिस ने जब युवक की तलाशी ली तो पुलिस को उसके पास से 51.10 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश में है कि वह चरस कहां से लाया था और गगरेट में किसको यह देनी थी। युवक की पहचान निशांत कुमार पुत्र ज्ञान चंद निवासी प्रताप नगर अम्ब के रूप में हुई है। डी.एस.पी. अम्ब मनोज जम्वाल ने मामले की पुष्टि की है।