पुलिस को नाके पर मिली सफलता, बस में सवार युवक 82 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 12 Feb, 2020 11:30 PM

youth arresed with hashish

सदर पुलिस ने मंडी शहर के भ्यूली चौक में बीती रात नाके के दौरान एक युवक को 82 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात पुलिस ने भ्यूली चौक पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान चंडीगढ़ से मनाली की तरफ जा रही हरियाणा रोडवेज की एक...

मंडी (ब्यूरो): सदर पुलिस ने मंडी शहर के भ्यूली चौक में बीती रात नाके के दौरान एक युवक को 82 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात पुलिस ने भ्यूली चौक पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान चंडीगढ़ से मनाली की तरफ  जा रही हरियाणा रोडवेज की एक बस को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान बस में सवार विजय पुत्र किशोरी निवासी धीरा जिला कांगड़ा से 82 ग्राम चरस बरामद हुई, जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मुकद्दमा दर्ज किया गया है। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!