Edited By Vijay, Updated: 07 Nov, 2019 03:32 PM
पुलिस ने बजौरा में नाकाबंदी के दौरान एक युवक को 533 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरु कर दी है। आरोपी को पुलिस गिरफ्तार करके भुंतर थाना लाई है और उसे न्यायालय में पेश...
कुल्लू (शम्भू प्रकाश): पुलिस ने बजौरा में नाकाबंदी के दौरान एक युवक को 533 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरु कर दी है। आरोपी को पुलिस गिरफ्तार करके भुंतर थाना लाई है और उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
पुलिस के अनुसार बजौरा में पुलिस के एक दल ने नाके के दौरान मंडी की तरफ जा रही एक वोल्वो बस को जांच के लिए रोका तो बस में सवार उक्त युवक के कब्जे से 533 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान संदीप कुमार (22) पुत्र अरुण कुमार सिंह निवासी वार्ड नंबर-15 रानीपोखर शिवार शेयोहर बिहार के रूप में हुई है।
कुल्लू के एसपी गौरव सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ चल रही है। इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने चरस की खेप किससे खरीदी थी और इसे कहां लेकर जा रहा था।