Edited By kirti, Updated: 19 Aug, 2019 11:43 AM
हिमाचल के कई इलाकों में लगातार बारिश से कई नदियां व नाले उफान पर आ गए हैं। जिस कारण बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। मां यमुना नदी व गिरी नदी का पानी भी पूल तक पहुंचने वाला है। इन नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है।
सिरमौर(रोबिन) : हिमाचल के कई इलाकों में लगातार बारिश से कई नदियां व नाले उफान पर आ गए हैं। जिस कारण बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। मां यमुना नदी व गिरी नदी का पानी भी पूल तक पहुंचने वाला है। इन नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है।
जिस कारण कई इलाकों की आवाजाही ठप हो चुकी है कई मकान गिर कर ध्वस्त हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि 24 घंटे के बाद यमुना नदी का पानी दिल्ली पहुंचता है। ऐसे में क्यास लगाया जा रहा है कि वहां भी बाढ़ के हालात हो सकते है।
तस्वीरों में स्पष्ट दिख रहा है नदियों का उठान दोनों नदियों का जलस्तर कितना बढ़ चुका है कि नदियों के आसपास बसे लोगों ने अपना घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां जाना शुरू कर दिया है। बता दें कि प्रशासन ने नदी के किनारे रहने वाले लोगों को अन्य स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है नदी का कटाव बढ़ गया है।