अखबार में लिखने से कोई नेता नहीं बन जाता : भाजपा

Edited By kirti, Updated: 29 Jul, 2018 01:00 PM

writing in the newspaper does not make any leader bjp

कारगिल विजय दिवस के मौके पर टौणी देवी मंदिर में पूर्व सैनिकों व सुजानपुर मंडल ने एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें सब लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया कि सांसद अनुराग ठाकुर को सचेतक की जिम्मेदारी दी गई है। आज तक यह जिम्मेदारी किसी भी हिमाचली...

सुजानपुर : कारगिल विजय दिवस के मौके पर टौणी देवी मंदिर में पूर्व सैनिकों व सुजानपुर मंडल ने एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें सब लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया कि सांसद अनुराग ठाकुर को सचेतक की जिम्मेदारी दी गई है। आज तक यह जिम्मेदारी किसी भी हिमाचली सांसद को नहीं मिली है। यह हमारे लिए बड़े गौरव की बात है कि हमारे सांसद ने इतनी कम उम्र में जो हासिल किया है, वह कांग्रेस के सांसद 70 वर्ष में नहीं कर सके।

अनुराग ठाकुर 3 बार युवा मोर्चा के अध्यक्ष, बी.सी.सी.आई. के अध्यक्ष व डब्ल्यू.टी.ओ. के मैंबर होना एक बड़े सम्मान की बात है, जो लोग अनुराग ठाकुर की आलोचना करते हैं उन्हें पहले अपना कद देख लेना चाहिए कि हम पार्टी में कहां तक पहुंच पाए हैं तथा अखबार में लिखने से नेता नहीं बनते हैं। इस मौके कै. रणजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष महामंत्री अनिल, पवन शर्मा, कै. कालीदास, इंस्पैक्टर प्यार चंद, एस.सी. मोर्चा अध्यक्ष मदन लाल, अंजना ठाकुर महिला मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री अर्चना चौहान, सूबेदार हरनाम, सूबेदार विजय कुमार, प्रकाश सडियाल, पूर्व प्रधान मदन लाल, कै. विचित्र सिंह व सूबेदार बलवंत सिंह उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!