नगर निगम सोलन के रोस्टर में बदल गई वार्डों की आबादी

Edited By Naresh Pal, Updated: 11 Dec, 2020 06:17 PM

wrds population has changed in roster of municipal corporation solan

नगर निगम सोलन के चुनाव के लिए जारी हुआ रोस्टर प्रशासन के लिए गले की फांस बन गया है। प्रशासन द्वारा जारी किए गए वार्डों की आबादी के आंकड़े जारी किए गए रोस्टर में कथित रूप से बदल गए है। इसका सीधा असर वार्डों के आरक्षण पर पड़ा है। इसके कारण प्रशासन पर...

सोलन (नरेश पाल ): नगर निगम सोलन के चुनाव के लिए जारी हुआ रोस्टर प्रशासन के लिए गले की फांस बन गया है। प्रशासन द्वारा जारी किए गए वार्डों की आबादी के आंकड़े जारी किए गए रोस्टर में कथित रूप से बदल गए है। इसका सीधा असर वार्डों के आरक्षण पर पड़ा है। इसके कारण प्रशासन पर भी उंगली उठनी शुरू हो गई है। यह मामला सामने आने के बाद प्रशासन दावा कर रहा है कि रोस्टर वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर जारी किया गया है जबकि प्रशासन द्वारा जारी किए गए वार्डों की आबादी के आंकड़े पूनर्सिमांकन के है। मजेदार बात  यह है कि वार्डों के पूनर्सिमांकन की आबादी और वार्डों की वर्ष 2011 के जनगणना के आबादी के आंकड़े एक समान है। इससे रोस्टर के समय वार्डों की आबादी में कथित रूप से छेड़छाड़ की आशंका व्यक्त की जा रही है। इसके कारण अब प्रशासन को भी सफाई देनी पड़ रही है। नगर निगम के 17 वार्डों में 2011 की जनगणना व वार्डों के पूनर्सिमांकन की आबादी में बहुत बड़ा अंतर नहीं है।

    वर्ष  2011 की जनगणना के आधार पर ही नगर निगम के चुनाव के लिए रोस्टर जारी हुआ है। प्रशासन ने वार्डों के पूनर्सिमांकन के बाद आबादी के आंकड़े रोस्टर जारी करने से पहले ही प्रस्तुत कर दिए थे कि किस - किस वार्ड की आबादी कितनी है। ऐसा माना जा रहा था कि वार्डों का रोस्टर भी इसी आबादी के आधार पर ही जारी होगा। जब रोस्टर जारी हुआ वार्डों की आबादी पूनर्सिमांकन के आबादी के आंकड़ों से मेल नहीं खा रही थी। इसमें हल्का - हल्का हेरफेर नजर आ रहा था। सबसे अधिक आबादी का अंतर वार्ड नम्बर 16 में 275 का आया जबकि वार्ड नम्बर 7,12, 14 व 17 में आबादी में एक - एक का अंतर आया है। 2011 की जनगणना व पूनर्सिमांकन के आबादी के आंकड़ों में इस अंतर को हजम करना आसान नहीं है।  यहां पर विदित रहे कि प्रदेश सरकार ने सोलन को हाल ही में नगर निगम बनाया है। सोलन शहर के 15 वार्डों के साथ - साथ 8 पंचायतों के कुछ क्षेत्र को इसमें शामिल कर 17 वार्ड बनाए गए है। प्रशासन ने नगर निगम के 17 वार्डों की आबादी की हदबंदी कर इसमें मिलाए गए क्षेत्र व इसकी आबादी के आंकड़े जारी किए थे।

   वार्ड नम्बर एक देहूंघाट सपरून वार्ड की पूनर्सिमांकन में आबादी 2795 है जबकि रोस्टर में 2744 की आबादी पर जारी हुआ है क्योंकि वर्ष 2011 की जनगणना में यह आबादी 2744 है। पिछले 9 वर्षों में इसमें 51 की वृद्धि हुई है। वार्ड नम्बर 2 रेलवे स्टेशन वार्ड की  पूनर्सिमांकन में आबादी 3124 है जबकि वर्ष 2011 की जनगणना में आबादी 2935 है। इस वार्ड में 9 वर्ष में केवल 189 की वृद्धि हुई है।  वार्ड नम्बर तीन कथेड़ की  पूनर्सिमांकन में आबादी 2993 है जबकि वर्ष 2011 की जनगणना में आबादी 3019 थी। इस वार्ड में 9 वर्ष में आबादी में 26 की कमी हुई है। वार्ड नम्बर चार चम्बाघाट सलोगड़ा  की  पूनर्सिमांकन में अबादी 2523 है जबकि वर्ष 2011 की जनगणा में यह आबादी 2622 है। इस वार्ड की आबादी में 99 की कमी हुई है। वार्ड नम्बर 5 लोअर बाजार में  पूनर्सिमांकन में आबादी 2731 है जबकि वर्ष 2011 में यह आबादी 2871 थी। इसमें भी 140 की कमी दर्ज की गई है।  वार्ड नम्बर 6 जवाहर पार्क वार्ड में  पूनर्सिमांकन में आबादी 2570 है जबकि वर्ष 2011 की जनगणना में यह आबादी 2567 थी। इस वार्ड की आबादी में 9 वर्ष में 3 की वृद्धि हुई है।

वार्ड नम्बर 7 ठोडो मैदान में पूनर्सिमांकन में आबादी 2879 है जबकि वर्ष 2011 की जनगणना में यह आबादी 2880 थी । इस आबादी में 9 वर्ष में एक की कमी आई है। वार्ड नम्बर 8 शिल्ली रोड वार्ड में  पूनर्सिमांकन  की आबादी 3369 थी जबकि वर्ष 2011 की जनगणना में यह आबादी 3422 थी। इस आबादी में पिछले 9 वर्षों में 53 की कमी आई है। वार्ड नम्बर 9 मधुबन कॉलोनी वार्ड में  पूनर्सिमांकन में आबादी 2678 है जबकि 2011 की जनगणना में यह आबादी 2765 थी। इस आबादी में पिछले 9 वर्षों में  87 की कमी आई है। वार्ड नम्बर 10 चौंरीघाटी वार्ड में पूनर्सिमांकन  की आबादी 2690 थी जबकि वर्ष 2011 की जनगणना में यह आबादी 2700 थी। इस आबादी में पिछले 9 वर्षों में 10 की कमी आई है। वार्ड नम्बर 11 नम्बर डिग्री कॉलेज  वार्ड में पूनर्सिमांकन  की आबादी 2588 थी जबकि वर्ष 2011 की जनगणना में यह आबादी 2645 थी। इस आबादी में पिछले 9 वर्षों में 57 की कमी हुई है। वार्ड नम्बर 12 सन्नी साइड वार्ड में पूनर्सिमांकन  की आबादी 2513 थी जबकि वर्ष 2011 की जनगणना में यह आबादी 2512 थी। इस आबादी में पिछले 9 वर्षों में 1 की वृद्धि हुई है। वार्ड नम्बर 13 कलीन वार्ड में पूनर्सिमांकन  की आबादी 2806 थी जबकि वर्ष 2011 की जनगणना में यह आबादी 2804 थी। इस आबादी में पिछले 9 वर्षों में 2 की वृद्धि हुई है।

वार्ड नम्बर 14 हाउसिंग बोर्ड की पूनर्सिमांकन  की आबादी 2587 थी जबकि वर्ष 2011 की जनगणना में यह आबादी 2586 थी। इस आबादी में पिछले 9 वर्षों में 1 की वृद्धि हुई है।  वार्ड नम्बर 15 तहसील पटराड़ वार्ड की पूनर्सिमांकन  की आबादी 2885 थी जबकि वर्ष 2011 की जनगणना में यह आबादी 2926 थी। इस आबादी में पिछले 9 वर्षों में 41 की कमी आई है।  वार्ड नम्बर 16 रबौन आंजी में पूनर्सिमांकन  की आबादी 2883 थी जबकि वर्ष 2011 की जनगणना में यह आबादी 2608 थी। इस आबादी में पिछले 9 वर्षों में 275 की कमी आई है। इसी तरह वार्ड नम्बर 17 बसाल पत्ती कथेड़ वार्ड में पूनर्सिमांकन  की आबादी 2804 थी जबकि वर्ष 2011 की जनगणना में यह आबादी 2805 थी। इस आबादी में पिछले 9 वर्षों में एक की कमी आई है। डी.सी. सोलन के.सी. चमन ने बताया कि प्रशासन ने वार्ड की आबादी के आंकड़े जो पहले जारी किए थे वे पूनर्सिमांकन थे लेकिन नगर निगम का रोस्टर वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर जारी हुआ है। आबादी को लेकर किसी प्रकार का हेरफेर नहीं हुआ है। इस प्रकार के आरोप बेबुनियाद है। नियमों के अनुसार ही वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर रोस्टर जारी किया गया है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!