Edited By Ekta, Updated: 14 Feb, 2019 12:40 PM
कांगड़ा में अब बस ऑपरेटर अपनी मनमर्जी से नहीं चल पाएंगे। कांगड़ा जिला के निजी बस संचालकों और परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ आर.टी.ओ. कांगड़ा ने धर्मशाला में बैठक ली। इसमें निर्णय लिया गया कि 6 ज्वाइंट कमेटियों का गठन करके बसों केे टाइम टेबल व...
धर्मशाला (जिनेश): कांगड़ा में अब बस ऑपरेटर अपनी मनमर्जी से नहीं चल पाएंगे। कांगड़ा जिला के निजी बस संचालकों और परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ आर.टी.ओ. कांगड़ा ने धर्मशाला में बैठक ली। इसमें निर्णय लिया गया कि 6 ज्वाइंट कमेटियों का गठन करके बसों केे टाइम टेबल व परमिट की जानकारी ली जाएगी और 2 अप्रैल तक रिर्पोट सौंपी जाएगी। आर.टी.ओ. कांगड़ा मेजर डा. विशाल शर्मा ने कहा कि निजी व निगम की बसों में समयसारणी न होने के चलते आम लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रह था लेकिन अब इस कदम से उनकी इस समस्या का समाधान हो जाएगा।