राफेल डील फैसले से BJP गदगद, कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ किया प्रदर्शन

Edited By Ekta, Updated: 17 Nov, 2019 02:33 PM

workers protest against rahul gandhi

राफेल डील मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को देखते हुए जिला सिरमौर भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी का पुतला जलाकर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय नाहन में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राफेल डील मामले में सुप्रीम...

नाहन (सतीश): राफेल डील मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को देखते हुए जिला सिरमौर भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी का पुतला जलाकर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय नाहन में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राफेल डील मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया तथा राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हिंदू आश्रम से बड़ा चौक, गुन्नूघाट, मालरोड होते हुए दिल्ली गेट तक रैली के माध्यम से रोष प्रदर्शन किया तथा दिल्ली गेट के समीप राहुल गांधी का पुतला जलाया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
PunjabKesari

भाजपा के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी ने चुनाव जीतने के मकसद से राफेल डील का दुष्प्रचार किया था जिसके लिए राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी सुखराम चौधरी ने कहा कि राफेल डील में कोई घोटाला नहीं हुआ है जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनी मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि राफेल की पूरे देश को जरूरत है।
PunjabKesari

कांग्रेस पार्टी ने जो राफेल डील के बारे में दुष्प्रचार करके देश की सुरक्षा व्यवस्था को बदनाम करने की कोशिश की है वह निंदनीय है, जिसके लिए राहुल गांधी के साथ साथ कांग्रेस पार्टी को भी देश से माफी मांगनी चाहिए। जिला स्तरीय भाजपा के इस विरोध प्रदर्शन में है। शिमला संसदीय सीट के सांसद सुरेश कश्यप, पच्छाद विधानसभा क्षेत्र है से नवनिर्वाचित विधायक रीना कश्यप समेत जिला के कई नेता मौजूद रहे।
PunjabKesari

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!