Edited By Vijay, Updated: 02 May, 2019 08:12 PM
लोकसभा चुनाव को लेकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रचार के लिए एक नया तरीका अपनाने जा रहे हैं। प्रचार में जाने वाले हर युवा कार्यकर्ता वोटर लिस्ट लेकर लोगों के बीच जाएंगे ताकि हर मतदाता से संपर्क किया जा सके। रेणुका में स्थानीय विधायक विनय कुमार ने...
नाहन (सतीश): लोकसभा चुनाव को लेकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रचार के लिए एक नया तरीका अपनाने जा रहे हैं। प्रचार में जाने वाले हर युवा कार्यकर्ता वोटर लिस्ट लेकर लोगों के बीच जाएंगे ताकि हर मतदाता से संपर्क किया जा सके। रेणुका में स्थानीय विधायक विनय कुमार ने युवा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उन्हें चुनाव को लेकर टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ता हर मतदाता से संपर्क करेंगे और उन्हें कांग्रेस की नीतियों से अवगत करवाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार निश्चित तौर पर शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी धनीराम शांडिल बहुमत के साथ जीत दर्ज करेंगे।