कार्यकर्ता पार्टी की सेना, कार्यकर्ता मजबूत तो पार्टी भी मजबूत : रजनी पाटिल

Edited By Vijay, Updated: 15 Mar, 2019 10:54 PM

worker party s army worker strong party too strong rajni patil

कांग्रेस की हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल ने बूथ कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे पूरी जिम्मेदारी से अपने कार्य को अंजाम दें। उन्होंने कहा कि सभी को कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर मजबूत...

शिमला: कांग्रेस की हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल ने बूथ कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे पूरी जिम्मेदारी से अपने कार्य को अंजाम दें। उन्होंने कहा कि सभी को कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर मजबूत करना है, तभी कांग्रेस मजबूत होगी। पाटिल ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बूथ कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की सेना है जो हमेशा पार्टी के लिए लड़ती है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाना और विपक्षी दलों के दुष्प्रचार से लोगों को अवगत करवाना एक बहुत ही जिम्मेदारी का काम है, ऐसे में इस प्रकार के ट्रेनिंग कैंप बहुत ही उपयोगी सिद्ध होते हैं, जहां पार्टी के शीर्ष नेता कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हैं।

कार्यकर्ताओं का सहयोग न करने वाले नेताओं के खिलाफ होगी कार्रवाई

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि ट्रेनिंग कैंप पार्टी के लिए महत्वपूर्ण साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि आज के इस ट्रेनिंग कैंपेन कार्यक्रम में कुछ विशेष कार्यकर्ताओं को ही आमंत्रित किया गया है जोकि अब अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के तहत चुनावी बूथ को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को जहां भी कोई मुश्किल आती है या उन्हें कोई पार्टी नेता सहयोग नहीं करता तो उसकी जानकारी उन्हें दे सकते हैं, उसके खिलाफ वे किसी भी कार्रवाई से पीछे नहीं हटेंगे।

अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर नहीं होगी सहन

उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर सहन नहीं की जा सकती। इस अवसर पर प्रदेश पार्टी के सह प्रभारी गुरकीरत सिंह भी विशेष तौर पर उपस्थित थे। राजस्थान से कांग्रेस नेता महेश शर्मा ने भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। 2 सत्रों में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का कांग्रेस नेता हरिकृष्ण हिमराल को संयोजक बनाया गया।

सचिन राव ने दिए कार्यकर्ताओं को टिप्स

इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस से प्रशिक्षण समन्वयक सचिन राव ने कहा कि प्रदेश में प्रशिक्षण कार्यक्रम 31 मार्च तक पूरा किया जाना है। उन्होंने प्रशिक्षण में आए पार्टी कार्यकर्ताओं को टिप्स देते हुए कहा कि उनके कंधों पर पार्टी की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे उन्हें पूरी ईमानदारी से निभाना होगा।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!