3 वर्ष में पूरा नहीं हुआ कालका-शिमला हाईवे का काम, पहाड़ों की कटिंग जारी

Edited By Vijay, Updated: 27 Nov, 2018 04:33 PM

work of kalka shimla highway not completed in 3 years

कालका-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर परवाणु टी.टी.आर. से सोलन तक पहले चरण में चल रहे फोरलेन निर्माण कार्य को करीब 3 साल का समय पूरा हो जाने के बाद भी पहाड़ों की कटिंग का काम पूरा नहीं हो सका है।

परवाणु: कालका-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर परवाणु टी.टी.आर. से सोलन तक पहले चरण में चल रहे फोरलेन निर्माण कार्य को करीब 3 साल का समय पूरा हो जाने के बाद भी पहाड़ों की कटिंग का काम पूरा नहीं हो सका है। मौजूदा समय में कुछ जगहों पर कटिंग का कार्य चला हुआ है। इस कारण हाईवे पर यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे पर चक्की मोड़ व सनवारा फाटक के समीप पहाड़ों की कटिंग का काम चला हुआ है। यहां पर बड़ी मशीनों की मदद से पहाड़ों की कटिंग की जा रही है।

PunjabKesari

कई किलोमीटर तक लग जाता है जाम

यहां पर मलबा गिरने के कारण काफी समय तक दोनों ओर वाहन रोके जाते हैं। इससे कई किलोमीटर तक जाम लग जाता है। हैरानी की बात तो यह है कि यहां पर पहाड़ों की कटिंग सुबह व शाम के समय अधिक की जा रही है। हालांकि हाईवे पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस व फोरलेन निर्माण कंपनी के कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इसके बावजूद लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही है।

PunjabKesari

कब तैयार होगा फोरलेन

फोरलेन निर्माण कंपनी की कार्यशैली को देखकर यह सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर हाईवे कब तैयार होगा। निर्माण कंपनी को अपना काम शुरू किए करीब 3 साल का समय हो चुका है। फोरलेन निर्माण कंपनी के अधिकारियों की मानें तो मार्च, 2019 तक फोरलेन का काम पूरा कर लिया जाएगा।

धूल-मिट्टी कर रही परेशान

निर्माण कार्य के चलते जाम तो परेशान कर ही रहा है, साथ ही धूल-मिट्टी ने भी लोगों को तंग कर रखा है। यहां पर धूल-मिट्टी इतनी अधिक है कि जाम में फंसे लोगों को आगे कुछ भी दिखाई नहीं देता है।

मार्च, 2019 तक पूरा कर लिया जाएगा काम

ग्रिल कंपनी के डिप्टी प्रोजैक्ट डायरैक्टर उमेश कुमार फोरलेन का काम शुरू हुए 3 वर्ष का समय हो गया है। फोरलेन में अभी निर्माण कार्य चला हुआ है और निर्माण कार्य में बड़ी-बड़ी गाडिय़ां लगी हुई हैं। इस कारण जाम की स्थिति बन जाती है। इसके अलावा मार्च, 2019 तक निर्माण कार्य तकरीबन पूरा कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!