VRS लेने से कार्य न हो प्रभावित, आउटसोर्सिंग पर भर्ती करने की तैयारी में BSNL

Edited By Simpy Khanna, Updated: 02 Dec, 2019 12:29 PM

work not affected by taking vrs bsnl preparing to recruit on outsourcing

बी.एस.एन.एल. कर्मचारियों द्वारा वोलंटरी रिटायरमेंट शेम (वीआरएस) लेने से बी.एस.एन.एल. का कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए बी.एस.एन.एल. ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। बी.एस.एन.एल. आऊटसोर्सिंग के जरिए कर्मचारियों की भर्ती करने की तैयारी में है।...

धर्मशाला (ब्यूरो): बी.एस.एन.एल. कर्मचारियों द्वारा वोलंटरी रिटायरमेंट शेम (वीआरएस) लेने से बी.एस.एन.एल. का कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए बी.एस.एन.एल. ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। बी.एस.एन.एल. आऊटसोर्सिंग के जरिए कर्मचारियों की भर्ती करने की तैयारी में है। बी.एस.एन.एल. द्वारा खाका तैयार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि कांगड़ा-चंबा में लगभग 50-60 लोगों की भर्ती आऊटसोर्स के जरिए की जाएगी। 

हालांकि टैक्रीकल कार्य बी.एस.एन.एल. कर्मी ही करेंगे। इसके अलावा बी.एस.एन.एल. के जिन केंद्रों में काम कम तथा कर्मचारी अधिक हैं, वहां से उक्त कर्मचारियों को उन केंद्रों में भेजा जाएगा जहां पर कार्य अधिक है। जानकारी के मुताबिक 4 नवम्बर को बी.एस.एन.एल. द्वारा वी.आर.एस. पोर्टल खोला गया था जिसमें कर्मचारी वी.आर.एस. के लिए अप्लाई कर रहे हैं। बी.एस.एन.एल. महाप्रबंधक प्रदीप सिंह ने कहा कि कांगड़ा-चम्बा में बी.एस.एन.एल. के लगभग साढ़े 400 कर्मचारी हैं जिनमें से 287 कर्मचारी ऐसे हैं जोकि वी.आर.एस. लेने के लिए पात्र हैं तथा जिनमें से 224 ने वी.आर.एस. के लिए आवेदन भी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक  वित्तीय संकट के चलतेबी.एस.एन.एल. द्वारा अपने 50 से अधिक उम्र के कर्मियों को रिटायर करने की योजना है।

17 कर्मचारियों ने पहले आवेदन किया था फिर किया रिजैक्ट

कांगड़ा-चंबा के लगभग 17 कर्मचारी ऐसे भी हैं जिन्होंने वी.आर.एस. के लिए अप्लाई कर दिया था लेकिन फिर उन्होंने उसे रिजैक्ट कर दिया है। हालांकि कर्मचारियों को यह सुविधा दी गई थी कि 3 दिसम्बर तक कर्मचारी वी.आर.एस. के लिए अप्लाई कर सकते हैं तथा जिन्होंने आवेदन कर दिया है व आवेदन वापस भी ले सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!