अद्भुत है यह प्राचीन महादेव का मंदिर, 84 फीट ऊंची प्रतिमा के दर्शन करने उमड़ती है भीड़ (PICS)

Edited By Ekta, Updated: 06 Aug, 2018 05:24 PM

wonderful is this ancient temple of mahadev

सावन का महीना है। ऐसे में हजारों-लाखों की तादाद में शिव भक्त भगवान भोले का दर्शन पाने और पवित्र शिवलिंग का जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं। यूं तो हर गांव-मोहल्ले में भोलेनाथ के शिवलिंग स्थापित किए गए हैं लेकिन कुछ स्थान ऐसे भी हैं...

ऊना (सुरेन्द्र शर्मा): सावन का महीना है। ऐसे में हजारों-लाखों की तादाद में शिव भक्त भगवान भोले का दर्शन पाने और पवित्र शिवलिंग का जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं। यूं तो हर गांव-मोहल्ले में भोलेनाथ के शिवलिंग स्थापित किए गए हैं लेकिन कुछ स्थान ऐसे भी हैं जिनकी अपनी महत्ता है।
PunjabKesari

प्राचीन और एतिहासिक मंदिरों में सावन माह में भक्तों का तांता लगा हुआ है। श्रावण माह के इस सोमवार को बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने जिला ऊना के बेहद प्राचीन महादेव मंदिर कोटला कलां में माथा टेका। 
PunjabKesari

जिला मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर कोटला कलां में स्थित महादेव मंदिर प्राचीन समय का बताया जाता है। यहां भगवान शिव की 84 फीट ऊंची प्रतिमा भी स्थापित की गई है। इस प्रतिमा का दर्शन पाने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं।
PunjabKesari

जिला की यह सबसे बड़ी भगवान भोले शंकर की प्रतिमा है। इसका आलौकिक नजारा अपने आप में ही अद्भुत हैं। महादेव मंदिर कोटला कलां में भगवान भोले शंकर का शिवलिंग काफी प्राचीन माना जाता है। इसके दर्शन मात्र से ही भक्तों के कष्ट दूर होते हैं। ऐसी इसकी मान्यता है। 
PunjabKesari

मंदिर में दुर्गा माता के अतिरिक्त अन्य देवी-देवताओं की पवित्र प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं जिनकी पूजा अर्चना करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं को अटूट लंगर हमेशा प्राप्त होता है। श्रावण माह में तो यहां आने वाले श्रद्धालुओं की तादाद काफी अधिक होती है। कई लोग पैदल आकर भगवान भोले शंकर के दर्शन करते हैं।
PunjabKesari

मंदिर का जीर्णोद्वार कर इसे खूबसूरत बनाया गया है। महादेव मंदिर कोटला कलां का वर्तमान में स्वामी मंगलानंद जी महाराज संचालन कर रहे हैं। इससे पहले स्वामी चंदनानंद जी मंदिर का संचालन करते थे। यह पवित्र स्थल असंख्य लोगों की आस्था और विश्वास का केंद्र बिन्दु है। 
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!