भाजपा में शामिल होने की खबर का महिलाओं ने किया प्रतिवाद, कहा-हम राजेंद्र राणा के साथ

Edited By Vijay, Updated: 07 Apr, 2021 06:24 PM

women protest against the news of joining the bjp

थाना धमड़ियाना के दर्जनों लोगों के भाजपा में शामिल होने की खबर की अभी स्याही भी नहीं सूखी थी कि महिला मंडल की प्रधान गमरो देवी सहित अन्य महिलाओं ने सामने आकर इस खबर का न केवल प्रतिवाद किया है बल्कि आरोप लगाया है कि अपने निजी काम के सिलसिले में अगर...

सुजानपुर (ब्यूरो): थाना धमड़ियाना के दर्जनों लोगों के भाजपा में शामिल होने की खबर की अभी स्याही भी नहीं सूखी थी कि महिला मंडल की प्रधान गमरो देवी सहित अन्य महिलाओं ने सामने आकर इस खबर का न केवल प्रतिवाद किया है बल्कि आरोप लगाया है कि अपने निजी काम के सिलसिले में अगर कोई व्यक्ति समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री के निवास पर जाता है तो काम करने की बजाय उसके गले में भाजपा का पटका पहना दिया जाता है। इन महिलाओं ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन ज्योति प्रकाश और महामंत्री अशोक राणा को बताया कि उनके भाजपा में शामिल होने का सवाल ही पैदा नहीं होता क्योंकि वे इलाके के विधायक राजेंद्र राणा के साथ चट्टान की तरह खड़ी हैं और राजेंद्र राणा की विकासात्मक व जनकल्याणकारी सोच की कायल हैं।

इन महिलाओं ने बाकायदा वीडियो जारी करके कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मिलने वे अपने किसी निजी काम से गईं थीं लेकिन काम करने की बजाय उनकी इच्छा के विपरीत उनके गले में भाजपा का पटका पहना दिया गया। इन महिलाओं ने इसे भाजपा की अलोकतांत्रिक कार्रवाई और नैतिकता के खिलाफ करार दिया है। महिला मंडल प्रधान गमरो देवी व अन्य महिलाओं ने कहा है कि राजेंद्र राणा के नेतृत्व में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र ने विकास की बुलंदियों हुई है और राजेंद्र राणा इस विधानसभा क्षेत्र के हर व्यक्ति के दुख सुख में शामिल होते हैं इसलिए उनका डटकर समर्थन पहले भी राजेंद्र राणा के साथ रहा है और भविष्य में भी रहेगा।

उधर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन ज्योति प्रकाश शहर महामंत्री अशोक राणा ने आरोप लगाया है कि इलाके के कुछ ठेकेदार भाजपा नेताओं की खुशामद करके ठेके हासिल करने के लिए इस तरह की नौटंकी को अंजाम दे रहे हैं और बरगला कर या दवाब बनाकर लोगों को समीरपुर के दरबार में ले जाकर भाजपा का पटका पहनवा रहे हैं। इन दोनों नेताओं ने तंज कसते हुए कहा कि इलाका वासियों का दिल जीतने की बजाय भाजपा लोगों के गले में पटके डालने का खेल रही है, जिससे जनता के बीच भाजपा की स्थिति हास्यास्पद बन रही है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!