पांगी में विधायक जियालाल के खिलाफ नारेबाजी, महिलाओं ने 2 घंटे किया चक्का जाम

Edited By Vijay, Updated: 25 Jul, 2021 10:23 PM

women jammed nh for not getting induction stoves

जिला चम्बा के जनजातीय क्षेत्र पांगी की ग्राम पंचायत साच में इंडक्शन चूल्हे न मिलने पर महिलाओं ने चक्का जाम कर दिया व विधायक जियालाल कपूर के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। रविवार को भरमौर-पांगी के विधायक जिया लाल द्वारा मनरेगा के श्रमिकों को इंडक्शन...

पांगी (वीरू): जिला चम्बा के जनजातीय क्षेत्र पांगी की ग्राम पंचायत साच में इंडक्शन चूल्हे न मिलने पर महिलाओं ने चक्का जाम कर दिया व विधायक जियालाल कपूर के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। रविवार को भरमौर-पांगी के विधायक जिया लाल द्वारा मनरेगा के श्रमिकों को इंडक्शन चूल्हा व सोलर पैनल वितरित करने के लिए 8 पंचायतों की महिलाओं को बुलाया गया था लेकिन किसी कारण विधायक द्वारा केवल 8 लोगों को वितरित किया गया, जिसके बाद गुस्साई महिलाओं ने साच में मुख्य सड़क पर 2 घटों तक चक्का जाम कर दिया, वहीं विधायक जिया लाल के खिलाफ नरेबाजी शुरू कर दी। इतना ही नहीं काफी, समय तक प्रशासन के अधिकारियों के मनाने के बावजूद भी महिलाएं अड़ी रहीं।

8 लोगों को ही बांटे गए इंडक्शन चूल्हे व सोलर पैनल

बता दें कि प्रदेश सरकार द्वारा मनरेगा के श्रमिकों के लिए इन दिनों सोलर पैनल व इंडक्शन चूल्हे भेजे गए थे, जिसको लेकर भरमौर-पांगी के विधायक जियालाल कपूर इन दिनों पांगी में यह सामान वितरित कर रहे हैं। विधायक द्वारा रविवार को शुण, सेचू, सहाली, साच, कुमार, मिंधल, रेई, पुर्थी व शौर पंचायतों के मनरेगा श्रमिकों का साच विश्राम गृह बुलाया हुआ था लेकिन वहां पर केवल 8 लोगों को ही इंडक्शन चूल्हे व सोलर पैनल बांटे गए। इसके बाद गुस्साई महिलाओं ने मुख्य मार्ग पर 2 घंटों तक चक्का जाम कर दिया। 

महिलाएं बाेलीं-चहेतों को बांटे गए सोलर पेनल

महिलाओं ने बताया कि विधायक द्वारा इंडक्शन चूल्हे व सोलर पैनल बांटने के लिए 8 पंचायतों की महिलाओं को बुलाया हुआ था लेकिन अपने चहेतों के नाम लिखवाकर केवल 7 लोगों को ही सोलर बांटे गए। उन्होंने बताया कि विधायक द्वारा यह सोलर पैनल उन लोगों को बांटे जा रहे हैं जो भाजपा से संबंधित हैं। बीते वर्ष प्रदेश सरकार द्वारा पांगी घाटी की गरीब जनता के लिए एक हजार सोलर पैनल भेजे गए थे लेकिन वे भी भाजपा के पंचायत प्रधानों द्वारा अपने की पार्टी के लोगों के बांटे गए हैं। इसके चलते महिलाओं ने साच पंचायत में विधायक जियालाल के काफिले को रोककर बीच सड़क में 2 घंटे के लिए चक्का जाम किया।

टैक्सियों में भारी किराया चुकाकर इंडक्शन चूल्हे लेने आईं थीं महिलाएं

शुण व साच पंचायतों की मनरेगा श्रमिक महिलाओं ने बताया कि उन्हें पंचायतों के प्रतिनिधियों की ओर से सूचित किया गया था कि रविवार को विधायक द्वारा साच पंचायत में सोलर पैनल व इंडक्शन चूल्हा वितरित किए जाएंगे लेकिन वहां पर किसी भी महिला को सोलर पैनल नहीं दिया गया। शुण पंचायत की मनरेगा श्रमिक महिलाओं ने बताया कि रविवार को परिवहन निगम की बसें बंद होने के कारण उन्हें टैक्सियों में भारी किराया चुकाकर आना-जाना पड़ा। 

क्या बोले विधायक

भरमौर-पांगी के विधायक जियालाल कपूर ने बताया कि हमारे पास सोलर पैनल व इंडक्शन चूल्हे पूरे न होने के कारण किसी को भी वितरित नहीं किए। उन्होंने बताया कि शुभारंभ के तौर पर केवल 7 महिलाओं को इंडक्शन चूल्हे वितरित किए गए। 2 दिन बाद उनके पास सारा सामान पहुंच रहा है, जिसके बाद 8 पंचायतों के मनरेगा श्रमिकों के डोर-टू-डोर पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों का गुस्सा जायज था। उन्हें इस बात का आभास नहीं था कि इतनी संख्या में महिलाएं पहुंचेगीं। जल्द ही पांगी घाटी के सभी पंचायतों में सोलर पैनल व इंडक्शन चूल्हे वितरित किए जाएंगे। प्रदेश सरकार की ओर से एक हजार और बड़े सोलर पैनल भेज जा रहे हैं जोकि घाटी के गरीब लोगों को दिए जाएंगे। ताकि सॢदयों के समय उन्हें दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!