शाबाश: पांवटा में महिलाओं ने भगाए अवैध शराब बनाने वाले कारोबारी, मचा हड़कंप(Video)

Edited By kirti, Updated: 15 Jan, 2019 02:04 PM

कहते हैं अगर महिला शक्ति जाग जाए तो क्षेत्र का विकास हो जाता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है शिलाई के धाबपीपली गाव की महिलाओं ने। बता दें कि धाबपीपली गाव के जंगलों में खुलेआम कच्ची शराब बनाने व बेचने का कार्य पूरे जोरो शोरो से हो रहा है। पुलिस को शिकायत...

सिरमौर(रोबिन) : कहते हैं अगर महिला शक्ति जाग जाए तो क्षेत्र का विकास हो जाता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है शिलाई के धाबपीपली गाव की महिलाओं ने। बता दें कि धाबपीपली गाव के जंगलों में खुलेआम कच्ची शराब बनाने व बेचने का कार्य पूरे जोरो शोरो से हो रहा है। पुलिस को शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने से नाराज महिलाओं एकजुट होकर जंगल में शराब की भट्टियों पर धावा बोला। जिसके बाध उन्होंने करीब एक दर्जन कच्ची शराब बनाने की सामग्री, शराब भरी टियूब व भट्टी को नष्ट किया। यह सब देख शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया और वह महिलाओं को शराब नष्ट करने से रोकने लगे। लेकिन महिलाओं ने उनकी एक बात नहीं सुनी। जिसके चलते कारोबारियों और महिलाओं में लड़ाई झगड़ा शुरू हो गया।

जिसके बाद कुछ महिलाओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात राजबन पुलिस की टीम ने शराब बनाने वालों के खिलाफ छापेमारी अभियान में महिलाओं का साथ दिया। इस दौरान उन्होंने अवैध कच्ची शराब की 3-4 भट्टी व शराब बनाने के उपकरणों को नष्ट किया। मौके पर पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनसे पूछताछ की जा रही है पुलिस का कहना है कि जल्द ही दो भगोड़े आरोपी जो अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गए है उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

महिलाओं का नेतृत्व कर रही क्षेत्र महिला मंडल प्रधान ने बताया कि गांव में खुलेआम शराब बनाने व बेचने का कारोबार चल रहा है, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं करती। मजबूरन महिलाओं को कार्रवाई करनी पड़ी। शराब के प्रचलन की वजह से गांव का माहौल खराब हो रहा है। लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। रात के समय गांव की महिलाएं व लड़कियां पैदल चलने को डरती थी कई बार जंगल में घास लेने गई महिलाएं कच्ची शराब पिए हुए लोग महिलाओं को डराते हैं। जंगल में बनाई जा रही कच्ची शराब से गाँव का नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है कच्ची शराब से गांव के दो लोगों की मौत भी हो चुकी है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!