केलांग में महिलाओं ने 10 हजार फीट की ऊंचाई पर नाटी डाल बनाया विश्व रिकार्ड

Edited By Ekta, Updated: 17 Aug, 2018 12:55 PM

women in keylong made a world record by putting a height of 10 000 feet

केलांग में पुलिस मैदान में लाहौल की महिलाओं ने समुद्र तल से 10,500 फीट की ऊंचाई पर नाटी डालकर विश्व रिकार्ड बनाया। जनजातीय उत्सव के दूसरे दिन लाहौल घाटी की 28 पंचायतों के लगभग 100 महिला मंडलों की 1,200 महिलाओं ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में सामूहिक...

कुल्लू: केलांग में पुलिस मैदान में लाहौल की महिलाओं ने समुद्र तल से 10,500 फीट की ऊंचाई पर नाटी डालकर विश्व रिकार्ड बनाया। जनजातीय उत्सव के दूसरे दिन लाहौल घाटी की 28 पंचायतों के लगभग 100 महिला मंडलों की 1,200 महिलाओं ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में सामूहिक नाटी डाली। लाहौली परिधान में सजी ये महिलाएं जब नाचने के लिए एक साथ मैदान में उतरी तो मानों कुछ पल के लिए केलांग थम सा गया हो। वाद्य यंत्रों की धुन पर हर कोई नाचने को मजबूर हो गया।
PunjabKesari

इस नाटी में प्रदेश के कृषि जनजाति विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डा. रामलाल मारकंडा उपस्थित हुए। भारी संख्या में स्थानीय लोग इस नाटी के गवाह बने क्योंकि लाहौल के इतिहास में सामूहिक नाटी घाटी में पहली बार आयोजित की गई। मंत्री ने नाटी में शामिल हुए सभी महिला मंडलों को अपनी ऐच्छिक निधि से 5-5 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की। एस.डी.एम. केलांग अमर नेगी ने बताया कि यहां एक साथ हजारों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में नाटी डालकर समां बांधा है।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!