पति से प्रताडि़त पत्नी को न्याय दिलवाने सड़क पर उतरीं महिलाएं

Edited By Vijay, Updated: 18 Jul, 2018 03:36 PM

women dwon on street gets justice for woman beaten by husband

विकास खंड फतेहपुर की एक पंचायत में एक पति-पत्नी के झगड़े ने ऐसा मोड़ ले लिया कि पति द्वारा प्रताडि़त पत्नी को न्याय दिलवाने के लिए पंचायत व महिला मंडल की सदस्य सड़क पर उतर आईं हैं।

फतेहपुर: विकास खंड फतेहपुर की एक पंचायत में एक पति-पत्नी के झगड़े ने ऐसा मोड़ ले लिया कि पति द्वारा प्रताडि़त पत्नी को न्याय दिलवाने के लिए पंचायत व महिला मंडल की सदस्य सड़क पर उतर आईं हैं। पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी बड़ी बहन की शादी निकटवर्ती गांव के व्यक्ति से हुई थी, जिनका एक लड़का हुआ फिर उसकी बहन की अचानक मौत हो गई। उसनने बताया कि बच्चा छोटा होने के चलते उसके माता-पिता ने उसकी शादी जीजा के साथ ही करवा दी, जिसके बाद उनके भी 2 बच्चे हुए। पीड़ित महिला ने बताया कि शादी के बाद से ही मेरा पति व उसके परिजन उसे प्रताडि़त करने लग पड़े थे लेकिन कुछ दिन पूर्व तो उनका व्यवहार पूरी तरह बदल गया व उसके साथ आए दिन मारपीट करने लगे।


पड़ोस की महिला को भगाकर ले गया पति
हद तो तब हो गई जब मारपीट से भी ऊपर उठकर 10 जून को उसका पति उसे छोड़कर पड़ोस की महिला को ही भगाकर ले गया, जिसकी प्राथमिकी पुलिस चौकी रैहन में दर्ज है। उक्त पंचायत प्रधान ने कहा कि पूरी पंचायत व महिला मंडल पीड़ित महिला के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि जब तक पीड़ित को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक हम सब उसके साथ खड़े रहेंगे। वहीं पीड़िता ने शासन व प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!