महिलाओं ने भरी हुंकार, चुनावों में मांगा 50 फीसदी आरक्षण

Edited By Updated: 09 Mar, 2017 01:37 AM

women demanded 50 percent reservation in elections

महिलाओं को विधानसभा और लोकसभा में हमें 33 प्रतिशत आरक्षण नहीं बल्कि 50 प्रतिशत आरक्षण चाहिए। महिलाओं को  जब 50 प्रतिशत आरक्षण प्राप्त हो जाएगा वही दिन महिला दिवस होगा।

कुल्लू: महिलाओं को विधानसभा और लोकसभा में हमें 33 प्रतिशत आरक्षण नहीं बल्कि 50 प्रतिशत आरक्षण चाहिए। महिलाओं को  जब 50 प्रतिशत आरक्षण प्राप्त हो जाएगा वही दिन महिला दिवस होगा।  यह बात राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस द्वारा कुल्लू में आयोजित राज्य स्तरीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश प्रभारी सुनीता शेरावत ने कही। शेरावत ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार महिला विरोधी है, भाजपा शासित राज्यों में बलात्कार की घटनाएं बढ़ी हैं। यहां तक कि ऐसे मामलों में भाजपा नेताओं की संलिप्तता पाई गई है। उन्होंने कहा कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश हित के लिए फैसला लेने में कभी समझौता नहीं किया। 

भ्रूण हत्या में सबसे बड़ा हाथ मर्दों का 
शेरावत ने कहा कि मोदी सरकार ने नोटबंदी का फैसला लेकर महिलाओं के साथ अन्याय किया है। महिलाएं अपना घर का कामकाज छोड़ कर बैंकों की लाइनों में खड़ी रहीं। शेरावत ने कहा कि महिला दिवस के अवसर पर हमें प्रण लेना चाहिए कि हमें भ्रूण हत्या को रोकना है। उन्होंने कहा कि भ्रूण हत्या में सबसे बड़ा हाथ मर्दों का होता है इसलिए हमें भ्रूण हत्या का विरोध करना है। इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशीला नेगी ने कहा कि मोदी सरकार के आते ही बुरे दिन शुरू हो गए हैं। हिमाचल महिला कांग्रेस प्रभारी ने प्रधानमंत्री मोदी पर भी तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि जो अपनी पत्नी को नहीं संभाल पाया वो महिलाओं के सम्मान के बारे में क्या करेगा। 

पुरुष नहीं चाहते विधानसभा-लोकसभा पहुंचे महिला 
महिला कांग्रेस अध्यक्ष विद्या नेगी ने कहा कि पुरुष प्रधान समाज नहीं चाहता कि महिलाएं विधानसभा और लोकसभा में पहुंचे। ऐसी मानसिकता बदलने की आवश्यकता है। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य प्रेम लता ठाकुर ने कहा कि महिला दिवस 8 मार्च को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि 8 मार्च 1857 को महिलाओं ने अपने हक की लड़ाई शुरू की थी। इसके अतिरिक्त जिला अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष हरी चंद शर्मा सहित अनेक पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!