हिमाचल में Rape की घटनाओं पर महिला कांग्रेस ने घेरी जयराम सरकार

Edited By Vijay, Updated: 10 Jul, 2019 04:32 PM

women congress target jairam government

हिमाचल प्रदेश में बढ़ रही बलात्कार की घटनाओं पर महिला कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने शिमला कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों...

शिमला (योगराज): हिमाचल प्रदेश में बढ़ रही बलात्कार की घटनाओं पर महिला कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने शिमला कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं और सरकार घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार गहरी नींद में सोई हुई है। उन्होंने महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों के खिलाफ विरोध करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की बातें करती है जबकि दूसरी तरफ बेटियां स्कूलों में भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्कूल जाने के लिए बसें नहीं हैं तथा सरकार नाम की चीज ही नहीं है।
PunjabKesari, Jaineb Chandel Image

प्रदेश में कमजोर शासक तभी बढ़ रहा अपराध : राठौर

वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भी प्रदेश की कानून व्यवस्था पर प्रदेश के मुख्यमंत्री को कमजोर शासक करार दिया है। उन्होंने कहा कि अपराध तभी बढ़ता है जब शासक की प्रशासन पर पकड़ कमजोर होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत बहुत खराब है।
PunjabKesari, Kuldeep Rathore Image

क्या बोले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था उतनी खराब नहीं है जितना विपक्ष हमलावर हो रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश काफी शांतिप्रिय राज्य है। जब भी इस तरह की घटनाएं होती हैं तो लोग आक्रोश में आ जाते हैं लेकिन फिर भी इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। सरकार बलात्कार की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठा रही है।
PunjabKesari, CM Jairam Thakur Image

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!