Edited By Vijay, Updated: 29 May, 2019 11:23 PM
एक महिला ने बुधवार को गलती से कोई जहरीली वस्तु खा ली जिसके चलते उसकी जान पर बन आई। उसे उपचार के लिए मैडीकल कालेज अस्पताल चम्बा लाया गया जहां उसे भर्ती कर लिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर मामले की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रथम...
चम्बा (विनोद): एक महिला ने बुधवार को गलती से कोई जहरीली वस्तु खा ली जिसके चलते उसकी जान पर बन आई। उसे उपचार के लिए मैडीकल कालेज अस्पताल चम्बा लाया गया जहां उसे भर्ती कर लिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर मामले की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रथम जांच में यह मामला मानवीय भूल का पाया गया है।
जानकारी के अनुसार रोशनी देवी (31) पत्नी विष्णु निवासी गांव कोटा ने सुबह दवाई की जगह घर में रखी एक अन्य जहरीली दवाई खा ली। कुछ देर बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसने घरवालों को इस बारे में बताया। घरवालों ने खतरे को भांपते हुए रोशनी को उपचार के लिए मैडीकल कालेज अस्पताल चम्बा पहुंचाया जहां उसे भर्ती कर लिया है।