महिला से कार में दुष्कर्म, आरोपी ने गहने भी छीने

Edited By prashant sharma, Updated: 10 Jul, 2020 11:53 AM

woman raped in car accused also snatched jewelry

प्रदेश की राजधानी शिमला में एक महिला के साथ कार में दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने बताया कि आरोनी ने दुष्कर्म के साथ ही उसके अश्लील फोटो भी खींचे और उसके जेवरात भी छीन लिए।

शिमला : प्रदेश की राजधानी शिमला में एक महिला के साथ कार में दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने बताया कि आरोनी ने दुष्कर्म के साथ ही उसके अश्लील फोटो भी खींचे और उसके जेवरात भी छीन लिए। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शिमला के रामपुर उपमंडल में एक महिला ने आरोप लगाया है कि कार में उसके साथ रेप हुआ है। विवाहिता ने गांव के ही एक युवक पर कार में दुष्कर्म करने की बात कही है।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने रेप करने के दौरान उसके फोटो खींचे और फिर उसके सोने तथा चांदी के जेवरात भी हड़प लिए। पीड़िता की शिकायत की शिकायत के अनुसार, आरोपी ने 9 दिन पहले 30 जून को कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर रामपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि आईपीसी की धारा 376 (2), 354सी और 379ए में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी और पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। पीड़िता और आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!