Edited By Vijay, Updated: 25 May, 2018 06:17 PM
चौहारघाटी के कथोग में एक महिला ने घर की ऊपरी मंजिल में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना वीरवार रात की बताई जा रही है। परिजनों को जब तक इस बात का पता चल पाता तब तक महिला ने प्राण त्याग दिए थे।
पधर: चौहारघाटी के कथोग में एक महिला ने घर की ऊपरी मंजिल में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना वीरवार रात की बताई जा रही है। परिजनों को जब तक इस बात का पता चल पाता तब तक महिला ने प्राण त्याग दिए थे। मृतका की पहचान अर्चना पत्नी प्रकाश चंद के रूप में हुई है।
संतान सुख न मिलने के चलते परेशान थी महिला
बताया जा रहा है कि महिला का पति बद्दी में नौकरी करता है और शादी के लंबे समय तक संतान सुख न मिलने के चलते महिला काफी परेशान चल रही थी। कुछ दिनों से वह किसी से ज्यादा बात भी नहीं कर पा रही थी और वीरवार रात उसने घर की ऊपरी मंजिल में फंदा लगाकर जान दे दी।
मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट
डी.एस.पी. पधर मदनकांत शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।