इस विवाद में महिला ने कर दी महिला की हत्या

Edited By prashant sharma, Updated: 24 May, 2020 05:47 PM

woman murdered woman in this dispute

सोलन में मामूली विवाद के चलते एक महिला ने घर में घुसकर दूसरी महिला की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार भी कर लिया है।

सोलन : सोलन में मामूली विवाद के चलते एक महिला ने घर में घुसकर दूसरी महिला की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार भी कर लिया है। नंद पंचायत में 43 वर्षीय सीमा पत्नी स्व. सुमन की हत्या उसकी ही करीबी रिश्तेदार ने कर दी। पुलिस ने पूछताछ के लिए मृतका की रिश्तेदार को हिरासत में ले लिया है। सुबह 8ः30 बजे के आसपास पंचायत प्रधान कमला देवी ने घटना की जानकारी रामशहर पुलिस को दी। प्रधान ने सूचित किया कि काटली गांव में महिला अपने कमरे में बेसुध हालत में पड़ी हुई है। 

थाना प्रभारी व डीएसपी रामशहर ने सुबह मौके का जायजा लिया। तब तक सीमा दम तोड़ चुकी थी। प्रारंभिक छानबीन के बाद पुलिस ने मृतका की करीबी रिश्तेदार जमना पत्नी स्व. ध्यान सिंह को हिरासत में ले लिया। मिली जानकारी के मुताबिक दराट से गला रेत कर सीमा की हत्या की गई है। पुलिस ने दराट को बरामद कर लिया है। पुलिस को हत्या की वजह में यह जानकारी मिली है कि दोनों के बीच में बकरियों को चराने को लेकर विवाद रहता था। इसी के चलते घर में घुसकर आरोपी महिला ने सीमा की हत्या कर दी। बद्दी के एसपी रोहित मालपानी ने पुष्टि करते हुए कहा कि आईपीसी की धारा-302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!