पांवटा में एक महिला ने कुल्हाल नहर में लगाई छलांग, मौत

Edited By kirti, Updated: 30 Mar, 2019 04:15 PM

woman leap in rugged canal

हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर कुल्हाल के पास एक महिला ने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। उत्तराखंड पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार उषा (35)पत्नी जोगिंदर सिंह निवासी कैंची वाला उत्तराखंड शनिवार सुबह अपनी माता चमेली देवी...

पांवट साहिब(रोबिन) : हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर कुल्हाल के पास एक महिला ने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। उत्तराखंड पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार उषा (35)पत्नी जोगिंदर सिंह निवासी कैंची वाला उत्तराखंड शनिवार सुबह अपनी माता चमेली देवी और 2 बच्चों के साथ पांवटा साहिब की तरफ आ रही थी। महिला जैसे ही कुल्हाल के पास करीब 11 बजे बस से उतरी और अपनी 4 साल की बेटी रीना का हाथ पकड़कर आगे चलने लगी। शक्ति नहर के पुल पर पहुंचते ही महिला ने बच्ची का हाथ छोड़कर नहर में छलांग लगा दी। महिला के नहर में छंलाग लगाते ही उनकी माता जोर-जोर से चिल्लाई।

इसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे व महिला को नहर से बाहर निकालकर 108 एम्बुलैंस की सहायता से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद इसकी सूचना उत्तराखंड पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही कुल्हाल पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि महिला काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थी। जिस कारण परिजन महिला को कभी भी अकेला नहीं छोड़ते थे। उत्तराखंड पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उत्तराखंड कुल्हाल पुलिस चौकी के प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि एक महिला ने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मासूम बच्चों को नहीं पता सिर से उठ गया है मां का साया

मृतका देवी की 4 साल की बेटी रीना व 2 साल का बेटा वंश है। दोनों को इस बात का जरा भी अहसास नहीं कि अब उनकी माता इस दुनिया में नहीं है। दोनों सिविल अस्पताल में रो रही महिलाओं की तरफ बार-बार देख रहे थे कि ये लोग क्यों रो रहे हैं। मृतका का मायका पांवटा साहिब के हरिपुर में है। 5 साल पहले उषा की शादी उत्तराखंड के कैंची वाला गांव में जोङ्क्षगदर सिंह के साथ हुई थी।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!