Edited By Vijay, Updated: 20 Oct, 2020 09:51 PM
पतलीकूहल इलाके में एक महिला ने आत्महत्या के मकसद से उफनती ब्यास नदी में छलांग लगा दी। पतलीकूहल थाना पुलिस की टीम को गश्त के दौरान लोगों ने यह सूचना दी। पुलिस के अनुसार गश्त पर निकली पुलिस की टीम ने सीधे ब्यास तट का रुख किया।
कुल्लू (ब्यूरो): पतलीकूहल इलाके में एक महिला ने आत्महत्या के मकसद से उफनती ब्यास नदी में छलांग लगा दी। पतलीकूहल थाना पुलिस की टीम को गश्त के दौरान लोगों ने यह सूचना दी। पुलिस के अनुसार गश्त पर निकली पुलिस की टीम ने सीधे ब्यास तट का रुख किया। महिला ब्यास नदी में बहते हुए छटपटा रही थी। इस दौरान पुलिस की टीम ब्यास तट पर नदी में छटपटा रही महिला की रेंज में आगे बढ़ती रही। आगे जाकर महिला नदी के किनारे आ गई तो पुलिस कर्मियों ने उसे नदी से बाहर निकाल लिया।
आत्महत्या करने के मकसद से नदी में कूदी शकुंतला नामक इस महिला को पुलिस की टीम ने उपचार के लिए नागरिक अस्पताल मनाली में भर्ती करवा दिया है। पुलिस भी महिला के बयान दर्ज करेगी। एसपी गौरव सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि महिला उपचाराधीन है। उन्होंने कहा कि महिला के बयान दर्ज करके इस बात का पता लगाया जाएगा कि महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया था।