विवाहिता का मामा पर आरोप, कहा-नाबालिग अवस्था में मेरे साथ किया था ये गंदा काम

Edited By Vijay, Updated: 21 May, 2019 08:10 PM

woman impose rape allegation on maternal uncle

झंडूता पुलिस थाना में एक विवाहिता ने दुराचार का मामला दर्ज करवाया है। दुराचार की घटना महिला की शादी से पहले की है लेकिन महिला ने इसकी शिकायत अब जाकर दर्ज करवाई है। विवाहिता की शिकायत पर झंडूता पुलिस ने उसी महिला के मामा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच...

बिलासपुर: झंडूता पुलिस थाना में एक विवाहिता ने दुराचार का मामला दर्ज करवाया है। दुराचार की घटना महिला की शादी से पहले की है लेकिन महिला ने इसकी शिकायत अब जाकर दर्ज करवाई है। विवाहिता की शिकायत पर झंडूता पुलिस ने उसी महिला के मामा के खिलाफ  मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। झंडूता पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की विवाहिता ने अपनी शिकायत में बताया है कि शादी से पहले वह झंडूता क्षेत्र के एक गांव में अपने नाना-नानी के पास रहती थी। उस समय वह नाबालिग थी।

जान से मारने की दी थी धमकी

ननिहाल में रहते हुए उसके मामा ने उसके साथ दुष्कर्म किया, साथ ही यह धमकी भी दी कि यदि उसने किसी को इस बारे बताया तो वह उसे जान से मार देगा। इस धमकी के डर की वजह से वह चुप रही थी। वहीं एस.एस.पी. बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि विवाहिता के अनुसार उसके साथ दुष्कर्म नाबालिग रहते हुआ था। लिहाजा भारतीय दंड संहिता की धारा 376 व 506 के साथ ही पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!