खिड़की से छलांग लगा क्वारंटाइन सैंटर से फरार हुई महिला, पुलिस तलाश में जुटी

Edited By Vijay, Updated: 10 May, 2020 08:43 PM

woman escaped from quarantine center

राजधानी शिमला में एक महिला इंस्टीच्यूशनल क्वारंटाइन से फरार हो गई। महिला खिड़की से छलांग लगाकर फरार हुई। यह मामला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कसुम्पटी स्थित राज्य संस्थान में सामने आया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और दिनभर...

शिमला (ब्यूरो): राजधानी शिमला में एक महिला इंस्टीच्यूशनल क्वारंटाइन से फरार हो गई। महिला खिड़की से छलांग लगाकर फरार हुई। यह मामला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कसुम्पटी स्थित राज्य संस्थान में सामने आया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और दिनभर महिला को तलाशने में जुटी रही लेकिन देर शाम तक महिला को ढूंढने में सफलता नहीं मिल पाई थी। नेपाली मूल की महिला सरिता को 4 दिन पहले ही यहां क्वारंटाइन किया गया था जो रविवार सुबह गायब पाई गई। संस्थान की स्किल लैब ट्रेनर नेहा चौहान की तरफ  से इस बारे पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

रूटीन टैंप्रेचर चैक करने कमरे में गए तो नहीं मिली महिला

पुलिस को दी शिकायत में महिला कर्मचारी ने कहा है कि नेपाली मूल की महिला 6 मई को शोघी से लाकर उक्त संस्थान में क्वारंटाइन किया गया था। यहां महिला को कमरा नंबर 115 में रखा गया था। कमरे को बाहर से बंद किया जाता है लेकिन रविवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे जब वह रूटीन टैंप्रेचर चैक करने के लिए महिला के कमरे में गए तो वह वहां पर नहीं थी। महिला को बाथरूम में भी देखा गया, लेकिन वह वहीं भी नहीं मिली। जांच करने पर पाया गया कि सरिता की कमरे की खिड़की खुली थी, ऐसे में माना जा रहा है कि महिला खिड़की से छलांग लगाकर भाग गई। महिला उत्तर प्रदेश के गांव टकराह डाकघर व तहसील मोतीपुर की रहने वाली है।

7 पुरुषों व 2 महिलाओं को किया गया है क्वारंटाइन

राज्य सरकार ने कसुम्पटी स्थित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के राज्य संस्थान को बी श्रेणी का क्वारंटाइन केंद्र बनाया है। इस केंद्र में वर्तमान में 7 पुरुष व 2 महिलाओं को क्वारंटाइन किया गया है। पुलिस ने आईपीसी की धाराओं 188 व 269 के तहत केस दर्ज किया है। कसुम्पटी चौकी मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!