घर से कुछ ही दूरी पर महिला ने किया Suicide, 3 दिन पहले आई थी मायके

Edited By Ekta, Updated: 25 Jul, 2019 02:01 PM

woman did suicide

कांगड़ा जिला के हरिपुर थाना क्षेत्र के भटेहड़ गांव में गुरुवार को एक महिला द्वारा कुएं में छलांग लगाकर सुसाइड करने का मामला सामने आया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला अपने ससुराल तहसील फतेहपुर के एक गांव से 3 दिन पहले अपने मायके आई थी।...

हरिपुर (गगन कुमार): कांगड़ा जिला के हरिपुर थाना क्षेत्र के भटेहड़ गांव में गुरुवार को एक महिला द्वारा कुएं में छलांग लगाकर सुसाइड करने का मामला सामने आया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला अपने ससुराल तहसील फतेहपुर के एक गांव से 3 दिन पहले अपने मायके आई थी। गुरुवार सुबह उक्त महिला ने अपने घर के 100 मीटर नजदीक पर बने शिव मंदिर के साथ स्थित कुएं में छलांग लगा दी। महिला (43) की 2 बेटियां हैं।

पुलिस के अनुसार महिला पिछले 18 सालों से मानसिक तौर से परेशान थी जिसका उसके परिवार के सदस्यों ने इलाज भी करवाया। महिला की सारी जानकारी पुलिस थाना हरिपुर को दी गई। सूचना मिलने पर थाना हरिपुर के ए.एस.आई. नाजर सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल ने मौके पर जाकर महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार करते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए देहरा में भेज दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए देहरा के डी.एस.पी. एल.एम.शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में सी.आर.पी.सी. की धारा 174 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!