Edited By Vijay, Updated: 28 Aug, 2019 09:46 PM
उपमंडल सुंदरनगर के तहत आने वाली एक ग्राम पंचायत में एक महिला चार बच्चों के बाप के साथ फरार हो गई है। महिला 2 बच्चों की मां बताई जा रही है। वहीं ससुराल पक्ष की ओर से बहू के फरार होने की रपट पुलिस थाना सुंदरनगर में दर्ज करवा दी गई है।
सुंदरनगर (नितेश सैनी): उपमंडल सुंदरनगर के तहत आने वाली एक ग्राम पंचायत में एक महिला चार बच्चों के बाप के साथ फरार हो गई है। महिला 2 बच्चों की मां बताई जा रही है। वहीं ससुराल पक्ष की ओर से बहू के फरार होने की रपट पुलिस थाना सुंदरनगर में दर्ज करवा दी गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 वर्षीय महिला अपने ससुराल से अपने मायके ससुर से पूछ कर गई और बच्चों को भी साथ लेकर चली गई लेकिन वह जब मायके नहीं पहुंची तो उसके पिता ने बेटी के ससुराल में फोन किया, जिस पर ससुराल वालों ने बताया महिला अपने बच्चों के साथ मायके गई है। ऐसा सुनकर महिला के मायके वाले हैरत में पड़ गए और पूरी रात महिला की तलाश में बिताई।
ससुर को आया फोन-मैंने कर ली है दूसरी शादी
अगली सुबह महिला ने ससुर को फोन कर बताया कि उसने दूसरी शादी कर ली है, जिसकी जानकारी ससुर ने महिला के मायके वालों को दी। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। वहीं पुलिस थाना सुंदरनगर के प्रभारी प्रकाश चंद का कहना है कि महिला के लापता होने की शिकायत ससुराल पक्ष की ओर से आई है। मामले से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है।