Edited By Vijay, Updated: 16 Jan, 2020 10:28 PM
बरमाणा थाना के तहत साई ब्राह्मणा गांव में एक 32 वर्षीय महिला ने फंदा लगा लिया। मृतका की पहचान मीना देवी पत्नी कमलेश कुमार गांव बरसनू, तहसील अर्की, जिला सोलन के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ साई ब्राह्मणा स्थित क्वार्टर...
बिलासपुर (ब्यूरो): बरमाणा थाना के तहत साई ब्राह्मणा गांव में एक 32 वर्षीय महिला ने फंदा लगा लिया। मृतका की पहचान मीना देवी पत्नी कमलेश कुमार गांव बरसनू, तहसील अर्की, जिला सोलन के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ साई ब्राह्मणा स्थित क्वार्टर में रहती थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है तथा आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक वीरवार सुबह साई ब्राह्मणा स्थित क्वार्टर में महिला ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया तथा उसे पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर भेज दिया। डीएसपी बिलासपुर संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले को लेकर मृतका के पति व अन्य पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।