महिला ने उठाया खौफनाक कदम, पड़ोसियों की छत से फंदा लगाकर दी जान

Edited By Vijay, Updated: 14 Jul, 2019 07:49 PM

woman committed suicide

पुलिस थाना डल्हौजी में एक महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला दर्ज किया गया है। मृतक महिला की पहचान सुनीता देवी पत्नी सुबीर कुमार निवासी विद्या कॉटेज डल्हौजी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह पुलिस थाना डल्हौजी में...

चम्बा: पुलिस थाना डल्हौजी में एक महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला दर्ज किया गया है। मृतक महिला की पहचान सुनीता देवी पत्नी सुबीर कुमार निवासी विद्या कॉटेज डल्हौजी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह पुलिस थाना डल्हौजी में दूरभाष से सूचना मिली कि विद्या कॉटेज डल्हौजी में रहने वाली एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर डल्हौजी पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा तो पाया कि महिला का शव उसके घर पर एक कंबल में लिपटा हुआ था। जहां पर मृतका का पति व बेटा अन्य पड़ोसियों के साथ मौजूद था।

पड़ोसियों की छत से फैले सरिये के साथ लगाया फंदा

इस दौरान परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुनीता शनिवार की रात करीब 10 बजे अपने कमरे में सोने चली गई थी। रात करीब 11 बजे उसका बेटा अमित कुमार जो जालंधर से आया था, वह भी आकर उसी कमरे में सो गया। रविवार की सुबह लगभग साढ़े 6 बजे जब अमित की नींद खुली तो उसने मां को बिस्तर पर नहीं पाया। जब उसने घर के बाहर जाकर देखा तो पाया कि उसकी मां अपने पड़ोसियों की छत से फैले सरिये के साथ लगाए फंदे से लटक रही थी। इस पर उसने अपने घर के अन्य सदस्यों को इस बारे बताया तो सभी मौके पर पहुंचे और उन्होंने महिला को सरिये से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

परिजनों ने नहीं जताया कोई संदेह

परिजनों ने इस मामले में किसी पर भी कोई संदेह नहीं जताया है तथा पुलिस ने भी मौके पर किसी भी तरह का कोई भौतिक साक्ष्य मौजूद नहीं पाया, जिसके चलते परिजनोंं के बयानों के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई को अमल में लाया है। पुलिस ने सिविल अस्पताल डल्हौजी में महिला के शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं एस.पी. चम्बा डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!