नारकोटिक्स सैल को मिली बड़ी सफलता, 6.50 ग्राम Heroin के साथ महिला गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 04 May, 2019 05:54 PM

woman arrested with heroin

जिला कांगड़ा में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान जोरों पर है। इसी संदर्भ में शनिवार को पुलिस थाना डमटाल के नारकोटिक्स सैल की टीम ने भदरोआ में एक महिला को हैरोइन (चिट्टा) सहित पकड़ा है। डी.आई.जी. संतोष पटियाल ने बताया कि पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत...

डमटाल (केवल/कालिया): जिला कांगड़ा में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान जोरों पर है। इसी संदर्भ में शनिवार को पुलिस थाना डमटाल के नारकोटिक्स सैल की टीम ने भदरोआ में एक महिला को हैरोइन (चिट्टा) सहित पकड़ा है। डी.आई.जी. संतोष पटियाल ने बताया कि पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत बचनी देवी कुमारी (43) पत्नी सतपाल गांव भदरोआ तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा जब भदरोआ सड़क पर आ रही थी तो महिला पुलिस को देखकर पीछे भागने की कोशिश करने लगी, जिस पर नारकोटिक्स सैल की टीम ने उसे काबू कर लिया। तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से 6.50 ग्राम हैरोइन बरामद हुई, जिस पुलिस ने महिला के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत डमटाल थाना में मुकद्दमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!