देह व्यापार मामले में महिला सरगना गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजी

Edited By Vijay, Updated: 04 Oct, 2018 07:57 PM

woman arrested in sex racket case sent on police remand

गगरेट के डंगोह गांव में पुलिस द्वारा पकड़े गए सैक्स रैकेट में पुलिस ने उस घर की महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिस घर में यह सैक्स रैकेट चल रही थी। बताया जा रहा है कि उक्त महिला ही इस गिरोह की कथित सरगना है।

गगरेट: गगरेट के डंगोह गांव में पुलिस द्वारा पकड़े गए सैक्स रैकेट में पुलिस ने उस घर की महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिस घर में यह सैक्स रैकेट चल रही थी। बताया जा रहा है कि उक्त महिला ही इस गिरोह की कथित सरगना है। इस सैक्स रैकेट में हुई यह चौथी गिरफ्तारी है। वीरवार को पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को अम्ब न्यायालय में पेश किया गया। यहां से पुलिस ने आरोपियों का 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है।

पुलिस को शक है कि यह अंतर्राज्यीय देह व्यापार का गिरोह है और इसमें पंजाब की कई लड़कियों को इस धंधे में धकेला गया है। पुलिस ने आरोपियों से 6 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस धंधे में और कौन-कौन से लोग संलिप्त हैं। बताया जा रहा है कि जिस घर में यह धंधा चलाया जा रहा था, वहां सी.सी.टी.वी कैमरे भी लगे हुए हैं और अब पुलिस भी इन सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज को खंगालने जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि कौन-कौन सी लड़कियां यहां आती थीं और कौन-कौन से सफेदपोश इन तक पहुंचते थे।

पुलिस इस धंधे की परतें उधेडऩे के लिए वीरवार को आरोपियों को अंब न्यायालय में पेश कर उनका 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं। डी.एस.पी. मनोज जम्वाल ने बताया कि इस मामले में एक और गिरफ्तारी की गई है और आरोपियों का 2 दिन का रिमांड हासिल कर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान गहनता से जांच की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!