बड़ी खबर : ऊना व कांगड़ा में कोरोना के 2 नए मामले, दिल्ली से लौटे थे महिला व युवक

Edited By Vijay, Updated: 08 May, 2020 10:35 PM

woman and boy corona positive

हिमाचल प्रदेश के ऊना व कांगड़ा जिला में कोरोना के 2 मामले सामने आने के बाद प्रदेश में हड़कंप की स्थिति है। जानकारी के अनुसार ऊना में एक महिला कोरोना पॉजीटिव पाई गई है।

शिमला (ब्यूराे): हिमाचल प्रदेश के ऊना व कांगड़ा जिला में कोरोना के 2 नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में हड़कंप की स्थिति है। जानकारी के अनुसार ऊना में एक महिला कोरोना पॉजीटिव पाई गई है। पॉजीटिव आई महिला पंजोआ खुर्द की रहने वाली है है जो दिल्ली से आई थी। पॉजीटिव महिला पति, सास और बेटी के साथ आई थी और पंजोआ खुर्द (उपमंडल अम्ब) जा रही थी। महिला को मैहतपुर के होटल में रखा गया था। महिला की एक छोटी बच्ची भी है। अब सभी पारिवारिक सदस्यों के सैम्पल लिए जाएंगे। बता दें कि ऊना में पॉजीटिव मरीजों की संख्या 17 हो गई है।

कुरियर ब्वॉय निकला कोरोना पॉजीटिव

वहीं कांगड़ा जिला के अंतर्गत आती तरखानगढ़ पंचायत के झीरबल्ला में भी युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। जानकारी के अनुसार संक्रमित युवक दिल्ली से 28 अप्रैल को दरीणी के 2 युवकों के साथ वापस लौटा था। उसके साथ आए युवक उपमंडल शाहपुर के दरीणी के बताए जा रहे हैं। विभागीय टीम ने 7 मई को युवक के सैंपल लिए थे, जिसकी शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। झीरबल्ला के युवक के पॉजीटीव आने के बाद उक्त दोनों युवकों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। ये तीनों युवक दिल्ली में कुरियर कंपनी में ही काम करते थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!