विस अध्यक्ष को पद से हटाने के लिए BJP ने रखा ‘यह’ प्रस्ताव

Edited By Updated: 21 Dec, 2016 08:07 PM

winter session  bbl butel  bjp  proposal

भाजपा समर्थित 26 विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल को अध्यक्ष पद से हटाने के लिए एक प्रस्ताव हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सचिव को प्रेषित किया....

तपोवन (धर्मशाला) (विपिन): भाजपा समर्थित 26 विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल को अध्यक्ष पद से हटाने के लिए एक प्रस्ताव हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सचिव को प्रेषित किया तथा मांग की कि हिमाचल प्रदेश की 12वीं विधानसभा के अध्यक्ष को पद से हटाया जाए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह प्रस्ताव नियम 274 के अंतर्गत प्रस्तुत किया। सचिव को प्रेषित किए गए प्रस्ताव में भाजपा विधायकों ने आरोप लगाया है कि विस अध्यक्ष नियमों के विपरीत निर्णय देकर सदन की कार्यवाही को प्रभावित कर रहे हैं। भाजपा विधायकों ने आरोप लगाया कि जब विस सदस्यों द्वारा आग्रह किया गया कि नियमों के विपरीत निर्णय न लें, तो अध्यक्ष ने कहा कि मैं नियम बदल सकता हूं।

संविधान की अवमानना का आरोप
विस अध्यक्ष पर नियमों के विरुद्ध सदन को चलाने का भी आरोप लगाया। भाजपा विधायकों ने विस अध्यक्ष द्वारा यह उद्घोष कि ‘मैं भारत के संविधान को भी बदल सकता हूं’ पर आपत्ति दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष द्वारा कहे गए इन शब्दों से संविधान की अवमानना हुई है। भाजपा समर्थित विधायकों ने सचिव को सौंपे अपने प्रस्ताव में आरोप लगाया है कि पिछले 4 वर्षों में विधानसभा विशेषकर ई-विधान में की गई भर्तियों एवं खरीद आदि को नियमों का उल्लंघन करके किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!