संगठन को मजबूत करने का पूरा प्रयास करेंगे : कैप्टन ज्योति

Edited By kirti, Updated: 27 Jan, 2020 04:30 PM

will make every effort to strengthen the organization

सुजानपुर ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर अपनी नियुक्ति पर सेवा मेडल कैप्टन ज्योति प्रकाश ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमति सोनिया गांधी जी, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्रीमति रजनी पाटिल जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह राठौर जी, पूर्व...

 

सुजानपुर : सुजानपुर ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर अपनी नियुक्ति पर सेवा मेडल कैप्टन ज्योति प्रकाश ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमति सोनिया गांधी जी, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्रीमति रजनी पाटिल जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह राठौर जी, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व सुजानपुर के विधायक श्री राजेंद्र राणा जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि जिस विश्वास से उन्हें ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में चुना गया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में एकजुटता के साथ कांग्रेस पार्टी व संगठन को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

उन्होंने कहा कि सुजानपुर विस क्षेत्र वर्तमान विधायक राजेंद्र राणा के मार्गदर्शन में जन-जन तक पार्टी की नीतियों व पूर्व कांग्रेस सरकार के जनहित निर्णयों को पहुंचाया जाएगा। इसके साथ साथ नवनिर्वाचित ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व में रहे अध्यक्ष सुशील पठानिया और मनीष गुप्ता के कार्यकाल की भी सराहना की है उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन में सुजानपुर कांग्रेश लगातार प्रकृति पर रही है उन्हीं के मार्गदर्शन में आगामी की रणनीति तय की जाएगी सबको साथ लेकर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रचार प्रसार को आगे बढ़ाया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!