जंगली मशरूम खाना पड़ा महंगा, 3 महिलाएं गंभीर हालत में IGMC रैफर

Edited By Vijay, Updated: 01 Aug, 2019 06:33 PM

wild mushroom

बुधवार को ग्राम पंचायत टिकरी में जंगली छतरी (मशरूम) की सब्जी खाने से 3 महिलाएं बीमार हो गईं। जानकारी के अनुसार टिकरी निवासी 80 वर्षीय चूची देवी, उसकी बहू 35 वर्षीय दीपमाला एवं उनकी बिरादरी की एक अन्य महिला 65 वर्षीय कवरी देवी जंगल से ये छतरियां...

नेरवा: बुधवार को ग्राम पंचायत टिकरी में जंगली छतरी (मशरूम) की सब्जी खाने से 3 महिलाएं बीमार हो गईं। जानकारी के अनुसार टिकरी निवासी 80 वर्षीय चूची देवी, उसकी बहू 35 वर्षीय दीपमाला एवं उनकी बिरादरी की एक अन्य महिला 65 वर्षीय कवरी देवी जंगल से ये छतरियां (मशरूम) लाई थीं। उन्होंने उनकी सब्जी बनाकर खा ली। सब्जी खाने के बाद तीनों महिलाओं का जी मचलने लगा एवं तीनों ही अचेत हो गईं। स्थिति को गंभीर होते देख ग्राम पंचायत टिकरी के उपप्रधान यशपाल खषाण व ग्रामीण इन महिलाओं को पी.एच.सी. टिकरी लाए परंतु अस्पताल में मात्र एक सफाई कर्मचारी मौजूद था।

टिकरी में डॉक्टर न मिलने पर पंचायत उपप्रधान यशपाल खषाण व ग्रामीण एक निजी वाहन में उन्हें शाम के समय सी.एच.सी. नेरवा लेकर आए। नेरवा में प्राथमिक उपचार देने के बाद महिलाओं को आई.जी.एम.सी. शिमला रैफर कर दिया गया है। बता दें कि बरसात के मौसम में जंगलों में भारी मात्रा में जंगली मशरूम कुदरती रूप से उग जाते हैं। इनमें से कुछ खाने योग्य होते हैं जबकि कुछ जहरीले होते हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!