खेतों में काम रहीं सास-बहू पर रंगड़ों का हमला, एक की मौत

Edited By Vijay, Updated: 13 Nov, 2019 03:39 PM

wild bee atttack on women death of one

मंडी जिला के धर्मपुर के एक गांव में रंगड़ों के काटने से एक महिला की मौत हो गई जबकि दूसरी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सरी के सन्नोर गांव में प्रियंका (23) पत्नी किशोरी लाल व उसकी सास कमली देवी पत्नी भीम सिंह खेतों...

मंडी (ब्यूराे): मंडी जिला के धर्मपुर के एक गांव में रंगड़ों के काटने से एक महिला की मौत हो गई जबकि दूसरी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सरी के सन्नोर गांव में प्रियंका (23) पत्नी किशोरी लाल व उसकी सास कमली देवी पत्नी भीम सिंह खेतों में काम कर रही थीं। इस दौरान अचानक रंगड़ों ने उन दोनों पर हमला कर दिया, जिससे वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।

दोनों महिलाओं को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल सरकाघाट लाया गया, जहां उन्हें मैडीकल कॉलेज नेरचौक रैफर कर दिया गया। इस दौरान प्रियंका ने दम तोड़ दिया, वहीं कमली देवी का उपचार चल रहा है, जिसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। प्रशासन ने प्रभावित परिवार को 10 हजार रुपए की फौरी राहत दी है। महिला की मौत पर स्थानीय विधायक एवं आईपीएच मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह, सरी पंचायत के प्रधान व उपप्रधान ने शोक जताया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!