Edited By Vijay, Updated: 14 Nov, 2018 07:25 PM
उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत भोरंज के वार्ड नं.-1 के गांव मालियां की बुजुर्ग महिला, युवक व मवेशियों पर रंगड़ों ने कहीं से आकर हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया।
भोरंज: उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत भोरंज के वार्ड नं.-1 के गांव मालियां की बुजुर्ग महिला, युवक व मवेशियों पर रंगड़ों ने कहीं से आकर हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। बुजुर्ग महिला के बेटे ओंकार सिंह ने बताया कि बुधवार को करीब 3 बजे उनकी माता कौशल्य देवी (65) पत्नी धर्मपाल व उसके चाचा का लड़का अजीत सिंह (38) पुत्र जुल्फी राम घर के बरामदे में बैठे थे कि अचानक कहीं से रंगड़ों ने आकर उन पर हमला कर घायल कर दिया।
घर के आंगन में बंधी भैंस को भी किया घायल
इतना ही नहीं, उनके घर के आंगन में बंधी भैंस को भी रंगड़ों ने काट डाला। शोर मचाने पर साथ लगते ग्रामीणों ने धुआं इत्यादि डालकर दोनों घायलों को सिविल अस्पताल भोरंज लाया गया, जहां दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। इसके बारे में डी.एम.ओ. डा. ललित कालिया का कहना है कि दोनों घायलों को सिर व बाजू में रंगड़ों ने काटा है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है।