Edited By kirti, Updated: 29 Nov, 2019 05:22 PM
हिमाचल प्रदेश में एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। मामला सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत समैला के अलसोगी गांव का है। जहां पति के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध होने के शक पर 26 वर्षीय पत्नी ने फंदा लगाया। बता दें कि सभ्य कुमारी पत्नी...
मंडी:हिमाचल प्रदेश में एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। मामला सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत समैला के अलसोगी गांव का है। जहां पति के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध होने के शक पर 26 वर्षीय पत्नी ने फंदा लगाया। बता दें कि सभ्य कुमारी पत्नी विपिन कुमार गांव अलसोगी डाकघर समैला तहसील बलद्वाड़ा जिला मंडी ने वीरवार को फंदा लगाकर जान दे दी। वह अपने पति के साथ दिल्ली जाना चाहती थी, जहां उसका पति किसी निजी कंपनी में नौकरी करता है, लेकिन पति ने उसे दिल्ली ले जाने से इंकार कर दिया। बताया जा रहा है कि सभ्य को संदेह था कि उसके पति का दिल्ली में किसी अन्य महिला से अवैध संबंध है। इसी को लेकर वह अपने पति के साथ दिल्ली जाने के लिए अड़ी हुई थी।
पति के इंकार करने पर जब वह वापस जा रहा था तो सभ्य कुमारी ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर वार्ड पंच व प्रधान मौके पर पहुंचे। प्रधान ने पुलिस (Police) और सभ्य के मायके वालों को सूचित किया और वे भी भारी संख्या में पंचायत उपप्रधान रत्न वर्मा सहित अलसोगी पहुंच गए। इस दौरान मायका पक्ष ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। स्थिति को बिगड़ती देखकर हटली थाना और सरकाघाट से अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाया गया और डीएसपी चंद्रपाल सिंह सहित अन्य पुलिस बल ने स्थिति को संभाला। मायके पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने सभ्य के पति विपिन कुमार, उसके पिता भागीरथ, माता फुल्लां देवी और बहन को हिरासत में ले लिया। मायका पक्ष की ओर शव को भी पोस्टमार्टम नहीं ले जाने दिया गया। वहीं डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि स्थिति नियंत्रण पर है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सरकाघाट ले जाया जा रहा है।