चीनी मिट्ठू बने राहुल गांधी क्यों नहीं दे रहे अनुराग ठाकुर के सवालों का जवाब : भाजपा

Edited By Vijay, Updated: 05 Jul, 2020 05:19 PM

why rahul gandhi is not giving answer to questions of anurag thakur

भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा, महामंत्री हरीश शर्मा, अभयवीर लवली, कोषाध्यक्ष तेज प्रकाश चोपड़ा व जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा ने केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का नैशनल टीवी पर दिए इंटरव्यू में कांग्रेस की देश...

हमीरपुर (राजीव): भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा, महामंत्री हरीश शर्मा, अभयवीर लवली, कोषाध्यक्ष तेज प्रकाश चोपड़ा  व जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा ने केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का नैशनल टीवी पर दिए इंटरव्यू में कांग्रेस की देश का मनोबल गिराने की साजिश का पर्दाफाश करने की सराहना की है। उन्होंने अनुराग ठाकुर का समर्थन करते हुए कहा कि हिंसक झड़प में चीन के घटिया मंसूबों पर पानी फेरते हुए भारतीय सैनिक चीनी सेना को भारी क्षति पहुंचाते हैं, पूरा देश वीर जवानों के साथ खड़ा है, प्रधानमंत्री सेना का हौसला बढ़ाने के लिए 11 हजार फुट की ऊंचाई पर बॉर्डर के पास जाकर सेना से मिलते हैं, उनकी माताओं को नमन करते हैं लेकिन कांग्रेस के राहुल गांधी अपनी पार्टी के हिमाचल व लद्दाख के लोगों से झूठे वीडियो डलवाते हैं कि चीन ने हमारी जमीन झड़प ली। कांग्रेस देश का मनोबल गिराने की साजिश करना चाहती है। नि:संदेह कांग्रेस की सरकारों में देश की धरती पर चीन ने कब्जा किया है लेकिन मोदी सरकार में यह नामुमकिन है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि सैनिकों और सरहदों से प्रधानमंत्री का रिश्ता क्या है यह भी बखूबी केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने देश और दुनिया को बताया है। प्रधानमंत्री जब साधारण कार्यकर्ता के रूप में प्रदेश में प्रभारी के नाते अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे तब भी वह तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल और स्पीकर गुलाब सिंह ठाकुर के साथ कारगिल युद्ध के दौरान बॉर्डर पर जाकर सैनिकों से इसी आत्मीयता से मिले थे जबकि डोकलाम संघर्ष के दौरान जब भारतीय सैनिक चीनी सेना का सामना कर रहे थे तो राहुल गांधी चीनी अम्बैसडर के साथ चीनी सूप के मजे ले रहे थे।

भाजपा नेताओं ने कहा कि गलवान हिंसक झड़प और एलएसी पर तनावपूर्ण माहौल में जब विश्व के सभी शक्तिशाली देश भारत के साथ खड़े हैं तब राहुल गांधी और उनकी पार्टी चीनी मिट्ठू बन देश विरोधी भाषा क्यों बोल रहे हैं, इस बात का जवाब देश की जनता जानना चाहती है। छोटी से लेकर बड़ी कोई भी घटना पर नजर दौड़ाई जाए तो जहां-जहां देश विरोधी ताकतों ने सर उठाया है तब वहां राहुल गांधी और सोनिया गांधी देश के जांबाज सैनिकों को भूल देश विरोधियों के समर्थन में नजर आते हैं। कांग्रेस, कम्युनिस्ट और चीनियों का आपस में क्या गठबंधन है यह राहुल गांधी को बताना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!